फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   The meeting in Deoria

अशांति फैलाने वालों से सख्ती से निपटेगी पुलिस: एडीजी

Tue, 17 Dec 2019 11:18 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 17 Dec 2019 11:18 PM IST
विज्ञापन
The meeting in Deoria
जिला पंचायत सभागार में आयोजित कानुन व्यवस्था की बैठक में मंचासीन अधिकारी। - फोटो : DEORIA
अशांति फैलाने वालों से सख्ती से निपटेगी पुलिस : एडीजी
विज्ञापन

जिला पंचायत सभागार में सभी धर्म के लोगों के साथ हुई बैठक
अलीगढ़, लखनऊ और मऊ की घटना के बाद चौकन्ना हुआ प्रशासन
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। नागरिकता कानून के विरोध को देखते हुए मंगलवार को जिला पंचायत सभागार में सभी धर्म के लोगों की बैठक हुई। इसमें सभी से शांति बनाए रखने की अपील की गई। अशांति फैलाने वालों से सख्ती से निपटने की बात कहीं गई। साथ ही जिले में धारा 144 लागू होने के कारण धरना-प्रदर्शन पर रोक लगा दी गई है। बैठक में आईजी रेंज जयनारायण सिंह ने कहा कि प्रदेश के कई जिलों में नागरिकता कानून के विरोध में विवाद और आगजनी की घटनाएं हो चुकी हैं। सरकार ने कानून बनाया है तो इसका पालन करना सभी का धर्म है। उन्होंने सख्त लहजे में कहा कि अशांति फैलाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इसलिए सभी को मिलकर यह तय कर लेना है कि इस तरह की स्थिति न आए। हमने पूरी तैयारी कर रखी है। कमिश्नर जयंत नार्लीकर ने कहा कि धारा 144 लागू है। इसलिए धरना-प्रदर्शन और अन्य कार्यक्रम पर रोक है। पूर्वमंत्री और सपा नेता शाकिर अली ने कहा कि दहशत का माहौल बनाया जा रहा है। नागरिकता छीनने की बात हो रही है। अधिकारियों को इस बारे में स्पष्ट बताना चाहिए। हियुवा नेता अमित मोदनवाल ने कहा कि जब धर्म के आधार पर देश बने हैं तो यह कानून होना ही चाहिए। सरकार ने सोच-समझकर कानून बनाया है। बैठक में डीएम अमित किशोर, एसपी डॉ. श्रीपति मिश्र, एएसपी शिष्यपाल, दोनों एडीएम राकेश पटेल और उमेश कुमार मंगला, एसडीएम दिनेश मिश्र, सीओ निष्ठा उपाध्याय, सीताराम, शक्ति गुप्त, उमेश नारायण शाही, मंटू जायसवाल, अखिलेश जायसवाल, हियुवा मुन्ना राय, जावेद अहमद, रमेश वर्मा, ग्रंथी दामोदार दास समेत थाना प्रभारी और सभी धर्मों के लोग मौजूद रहे।

हर स्थिति से निपटने को तैयार रहे पुलिस
जिला पंचायत में सभ धर्म के लोगों के साथ बैठक के बाद एडीजी/आईजी जयनारायण सिंह ने एसपी, एएसपी, सीओ और थानेदारों के साथ बैठक की। उन्होंने सभी को निर्देश दिए कि किसी भी स्थिति से निपटने को तैयार रहें। अलीगढ़, लखनऊ और मऊ जैसी घटनाएं यहां नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed