{"_id":"68e41ae1bb2c458ade05b8d1","slug":"the-manager-and-principal-submitted-a-report-to-the-investigating-officer-deoria-news-c-208-1-deo1009-164899-2025-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: जांच अधिकारी को प्रबंधक और प्रधानाचार्य ने सौंंपी रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: जांच अधिकारी को प्रबंधक और प्रधानाचार्य ने सौंंपी रिपोर्ट
Tue, 07 Oct 2025 01:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Tue, 07 Oct 2025 01:09 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। पथरदेवा क्षेत्र के इंटर काॅलेज में पढ़ने वाली छात्रा ने प्रधानाचार्य पर छेड़खानी के आरोप की जांच के क्रम में प्रधानाचार्य और प्रबंधक ने अपनी आख्या जांच अधिकारी को सौंप दी है। मामले में जांच अधिकारी ने आख्या पढ़ने के बाद ही निर्णय लेने की बात कही है। पथरदेवा क्षेत्र के एक इंटर काॅलेज में 10वीं कक्षा की छात्रा ने प्रधानाचार्य पर छेड़खानी का आरोप लगाते हुए पुलिस और संयुक्त शिक्षा निदेशक माध्यमिक गोरखपुर से शिकायत की थी। इस पर जेडी ने जिला विद्यालय निरीक्षक को मामले की जांच कराने के निर्देश दिए थे। डीआईओएस शिवनारायण सिंह ने इसकी जांच सह जिला विद्यालय निरीक्षक आरएन भारती को सौंप है।
सह जिला विद्यालय निरीक्षक ने करीब एक सप्ताह पहले विद्यालय में पहुंचकर मामले में जांच-पड़ताल की। उन्होंने शिक्षकों से बातचीत कर मामले की तह तक जाने की कोशिश की। एडीआईओएस ने प्रधानाचार्य और प्रबंधक से भी अपना पक्ष रखने को कहा।
वहीं प्रबंधक ने भी बीते शुक्रवार को छात्रा के घर जाकर पूरी बात जानी। उन्होंने ग्रामीणों से भी बातचीत की। इधर काॅलेज के प्रबंधक और आरोपी प्रधानाचार्य ने अलग-अलग अपनी आख्या जांच अधिकारी को सौंप दी है। बताया जा रहा है कि दोनों ने करीब 30-30 पेज की जांच आख्या सह जिला विद्यालय निरीक्षक को सौंपी है।