फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   The lovers who had fled three months ago were found in Ahmedabad

Deoria News: तीन माह पहले भागे प्रेमी-प्रेमिका अहमदाबाद मेंं मिले

Wed, 27 Aug 2025 12:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Wed, 27 Aug 2025 12:50 AM IST
विज्ञापन
The lovers who had fled three months ago were found in Ahmedabad
खुखुंदू। तीन माह पहले फरार हुए प्रेमी-प्रेमिका अहमदाबाद (गुजरात) में मिले हैं। पुलिस दोनों को मंगलवार को लेकर थाने लौटी। प्रेमिका की मां ने आरोपी पर केस दर्ज कराया था। पुलिस का कहना है कि दोनों ने शादी कर ली है। लोकेशन ट्रेस होने के बाद तीन दिन पहले यहां से पुलिस टीम गुजरात गई थी। जानकारी के अनुसार, खुखुंदू क्षेत्र के एक गांव की 22 वर्षीय युवती और पड़ोसी गांव जिगनी सोन्हौली निवासी प्रेमी रमेश कुशवाहा का लंबे समय से प्रेम-प्रसंग चलता था। दोनों परिवार वालों से चोरी-चुपके मिलते-जुलते थे। यह बात दोनों परिवार वालों को नागवार गुजरने लगी। बताया जा रहा है कि जब प्रेमी-प्रेमिका के घरवालों ने बंदिशें लगाई तो दोनों 24 मई को घर से भाग गए। उसी समय पीड़िता की मां ने थाने पहुंच तहरीर देकर जिगनी सोन्हौली निवासी प्रेमी रमेश कुशवाहा के खिलाफ केस दर्ज कराया था। पुलिस केस दर्ज कर काॅल डिटेल खंगालने लगी। मोबाइल फोन बंद रहने से पुलिस को सफलता नहीं मिल पा रही थी। जैसे ही उनका मोबाइल फोन ऑन हुआ, पुलिस लोकेशन ट्रेस कर अहमदाबाद रवाना गई। इंस्पेक्टर कल्याण सिंह सागर ने बताया कि पुलिस टीम प्रेमी-प्रेमिका को लेकर खुखुंदू आ गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed