{"_id":"646a74292e952ac4460f5d84","slug":"the-lights-of-three-localities-went-off-for-14-hours-deoria-news-c-7-1-176304-2023-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: 14 घंटे तक गुल रही तीन मोहल्लों की बत्ती, परेशान हुए लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: 14 घंटे तक गुल रही तीन मोहल्लों की बत्ती, परेशान हुए लोग
Mon, 22 May 2023 01:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Mon, 22 May 2023 01:13 AM IST
विज्ञापन
फाल्ट होने पर लोगों ने शनिवार रात 11.40 बजे की थी शिकायत, ठीक हुई रविवार दोपहर को, आधी रात के बाद जिम्मेदार अफसरों ने मोबाइल बंद कर दिए
गर्मी और उमस से बेचैन हुए बाशिंदे, रात की नींद भी हुई हराम
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। गर्मी में बेहाल लोग बिजली उपकेंद्रों पर लोकल फाल्ट की शिकायत लेकर पहुंच रहे हैं। पर उनकी दिक्कतें दूर नहीं हो पा रही हैं। शहर के तीन मोहल्लों के लोगों ने शनिवार रात 11 बजकर 40 मिनट पर शिकायत दर्ज कराई कि बिजली फाल्ट हो गई है। कुछ देर में ठीक होने का आश्वासन दिया गया, लेकिन आधी रात के बाद जिम्मेदार मोबाइल ऑफ कर लिए। इस कारण रविवार को दोपहर दो बजे लोकल फाल्ट दूर हो सका।
शहर के इंदिरा नगर, टीचर काॅलोनी, परशुराम चौक के पास की बिजली का केबल जलने से पूरी रात लोग अंधेरे में रहे। इंदिरा नगर मोहल्ला निवासी कुछ लोग रामलीला मैदान स्थित उपकेंद्र पहुंचे और शिकायत दर्ज कराए कि इंदिरा नगर मोहल्ले की बिजली गुल हो गई है, उसे ठीक कर दिया जाए। इसके बाद बार-बार लोग जेई और लाइनमैन को मोबाइल से फोन मिलाते रहे, लेकिन उनकी शिकायतों की अनदेखी कर दी गई। इस कारण करीब बीस हजार की आबादी को पूरी रात गर्मी से बेहाल होना पड़ा। सुबह करीब दस बजे टीचर काॅलोनी का फाल्ट ठीक किया गया, लेकिन दस मिनट बाद ही फिर से खराबी आ गई। इंदिरा नगर मोहल्ले में रात 11.30 बजे से गायब बिजली रविवार को दोपहर में दो बजे ठीक हुई। यही हाल परशुराम चौक के पास स्थित आवासीय कालोनी का भी रहा।
-- -- --
रात में हमने रामलीला मैदान स्थित उपकेंद्र पर जाकर शिकायत दर्ज कराई। वहां पर आश्वासन मिला कि कुछ देर में बिजली ठीक कर दी जाएगी, लेकिन उसके बाद मोबाइल ही आफ कर लिया गया। दोपहर में बिजली ठीक हुई है।
विज्ञापन
रंजन मिश्रा
-- -- -- --
बार-बार उपकेंद्र पर जाकर बिजली ठीक कराने के लिए कहता रहा, लेकिन ठीक नहीं हो पाई। पूरी रात किसी तरह जग कर बिताया गया है। मोहल्ले का केबल खराब होने से आएदिन दिक्कत होती है।
घनश्याम दूबे
-- -- -- -- --
वर्जन
- उपकेंद्रों पर आने वाली शिकायतों को गंभीरता से लिया जाता है। अगर कोई अनदेखी करता है और उपभोक्ता शिकायत करेगा तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। ओवरलोड होने के कारण फाल्ट हो रहा है। ट्रांसफार्मरों की क्षमता वृद्धि आने वाले समय में की जाएगी। जीसी यादव, अधीक्षण अभियंता