{"_id":"692b459d913c384f79029938","slug":"the-last-rites-of-the-democracy-protector-were-performed-with-military-honours-deoria-news-c-208-1-sgkp1013-169053-2025-11-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: सैनिक सम्मान के साथ हुआ लोकतंत्र रक्षक सेनानी का अंतिम संस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: सैनिक सम्मान के साथ हुआ लोकतंत्र रक्षक सेनानी का अंतिम संस्कार
Sun, 30 Nov 2025 12:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sun, 30 Nov 2025 12:42 AM IST
विज्ञापन
बरहज। नगर के पटेल नगर निवासी लोकतंत्र रक्षक सेनानी और पूर्व राज्यमंत्री गोरख प्रसाद निषाद का शुक्रवार की देर रात निधन हो गया। शनिवार को सरयू नदी तट पर सैनिक सम्मान के बीच अंतिम संस्कार किया गया। भाजपा के पदाधिकारियों और जन प्रतिनिधियों ने शोक जताया।
गोरख प्रसाद निषाद 85 वर्ष के थे। सरयू नदी तट पर छोटे पुत्र राकेश निषाद ने मुखाग्नि दी। गोरख प्रसाद निषाद बाबा गया दास टेक्निकल इंटर काॅलेज में कला विषय के शिक्षक थे। इन्होंने जनसंघ से राजनीति की शुरुआत की थी। आपातकाल का विरोध करने पर उन्हें दो माह तक जेल में रहना पड़ा था।
श्रीराम जन्मभूमि आंदोलन में भी इन्होंने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया था।