फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   The issue of incomplete and broken roads

Deoria News: दिशा की बैठक में छाया रहा अधूरी और टूटी सड़कों का मुद्दा

Sun, 19 Mar 2023 11:27 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sun, 19 Mar 2023 11:27 PM IST
विज्ञापन
The issue of incomplete and broken roads
विकास भवन के गांधी सभागार में दिशा की बैठक को सदर सांसद ने किया संबोधित।संवाद
विकास भवन सभागार में योजनाओं की हुई समीक्षा, अनुपालन समयबद्धता एवं गुणवत्ता के साथ कराएं सुनिश्चित : सदर सांसद
विज्ञापन

- फोटो-
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। विकास भवन सभागार में दिशा की बैठक सलेमपुर के सांसद रविंद्र कुशवाहा की अध्यक्षता में हुई। इसमें अधिकतर प्रतिनिधियों ने सड़कों का मुद्दा उठाया। कुछ अधिकारियों की लापरवाही को लेकर जनप्रतिनिधियों ने नाराजगी भी जताई। समय से काम पूरा न होने पर जनप्रतिनिधियों ने अफसरों को डांट भी लगाई। बैठक में माननीय जनप्रतिनिधियों ने जनपद की प्रमुख जर्जर सड़कों के विषय में जानकारी मांगी। उन्होंने कहा कि जिन सड़कों का जीर्णोद्धार हो चुका है, उनका लोकार्पण कराया जाए। इस दौरान केन्द्र व राज्य सरकार की प्राथमिकता से जुडे योजनाओं की गहन समीक्षा की गई।
सलेमपुर सांसद रविंद्र ने कहा कि दिशा कमेटी के माध्यम से जनपद में हो रहे विकास कार्यों की समुचित निगरानी की जाती है। समिति की बैठक में लिए गए निर्णय का पालन हर हाल में किया जाए। उन्होंने कहा कि जन प्रतिनिधि एवं अधिकारी एक दूसरे के विरोधी नही, बल्कि पूरक हैं। दोनों को मिल कर जनहित में कार्य करना चाहिए। सांसद सदर डॉ. रमापति राम त्रिपाठी ने कहा कि दिशा समिति का लक्ष्य विधायिका एवं कार्यपालिका में समन्वय स्थापित कर केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं को वास्तविक स्वरूप देना है। ग्राम्य विकास राज्य मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम ने सलेमपुर तहसील से जुडे़ विभिन्न मुद्दों की ओर ध्यान आकृष्ट करते हुए कहा कि सलेमपुर विधानसभा में जल निगम के बनाई गई पानी की टंकियों की सूची उपलब्ध कराई जाए। विधायक बरहज दीपक मिश्रा शाका ने करुअना-मगहरा मार्ग की मरम्मत का मुद्दा उठाया, जिस पर समिति के अध्यक्ष ने लोक निर्माण विभाग को 30 अप्रैल तक प्रत्येक दशा में मार्ग की मरम्मत करने का निर्देश दिया। विधायक रुद्रपुर जय प्रकाश निषाद ने 2008 से 2011 के मध्य निर्मित काशीराम आवास योजना के तहत रिक्त आवासों की सूची मांगी। उन्होंने कहा कि भैसही, रुद्रपुर सहित विभिन्न स्थानों पर काशीराम आवास योजना के तहत बने घरों का कोई उपयोग नही हो रहा है, इससे स्पष्ट हो रहा है कि परियोजना में धन का व्यापक अपव्यय किया गया है।
विज्ञापन

सदर विधायक डॉ. शलभ मणि त्रिपाठी ने मेडिकल कालेज एवं सरकारी चिकित्सालयों में सक्रिय दलालों के विरुद्ध अभियान चलाने की मांग की। उन्होंने कहा कि मेडिकल कालेज सहित विभिन्न सीएचसी में दलालों का एक वर्ग सक्रिय है, जो गरीब मरीजों को निजी अस्पतालों में भेजने के लिए मजबूर करता है। विधायक भाटपाररानी सभा कुंवर ने विद्युत विभाग के रिवैम्प योजना के अन्तर्गत जर्जर विद्युत तारों को बदलने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि बैठक में जनप्रतिनिधियों की समस्याओं व शिकायतों का निस्तारण कराया जायेगा। सकारात्मक सुझावों पर तुरंत कार्य किया जाएगा। अधिकारी टीम वर्क से कार्य कर जनपद को विकास में सर्वश्रेष्ठ बनाये रखने के लिए कार्य करेगें। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष गिरीश चंद्र तिवारी, मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार, एमएलसी प्रतिनिधि राजू मणि, अंगद तिवारी, सीएमओ डॉ राजेश झा, डीएफओ जगदीश आर, जिला विकास अधिकारी रवि शंकर राय, उप निदेशक कृषि विकेश कुमार पटेल, डीपीआरओ अविनाश कुमार, जिला कार्यक्रम अधिकारी कृष्णकांत राय, अधिशासी अभियंता पीडब्लूडी एके सिंह, डीआईओएस विनोद राय अन्य अधिकारी गण, क्षेत्र पंचायत प्रमुख/प्रतिनिधि आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed