{"_id":"646a7304c3fce5c7000a6fbb","slug":"the-in-laws-went-to-offer-the-pan-the-daughter-in-laws-head-was-boiled-deoria-news-c-7-1-176261-2023-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: मां के साथ कड़ाही चढ़ाने जा रही थी महिला, नाराज ससुरालियों ने फोड़ा सिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: मां के साथ कड़ाही चढ़ाने जा रही थी महिला, नाराज ससुरालियों ने फोड़ा सिर
Mon, 22 May 2023 10:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Mon, 22 May 2023 10:27 AM IST
सार
महिला के मायके वाले कड़ाही चढ़ाने के लिए बरहज जा रहे थे। रास्ते में पुत्री को ले आने के लिए उसकी मां ससुराल पहुंच गई। महिला जाने की तैयारी कर रही थी। लोगों के अनुसार ससुराल पक्ष के लोग मां के साथ बहू को भेजना नहीं चाह रहे थे, लेकिन महिला अपनी मां के साथ जाना चाह रही थी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
देवरिया जिल में एक हैरान करने वाला मामला समाने आया है। यहां करूअना क्षेत्र के एक गांव में रविवार को ससुरालियों की ओर से बहू का सिर फोड़ देने का मामला सामने आया है। उसने पुलिस से गुहार लगाई है। पुलिस के अनुसार महिला भलुअनी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी और अपनी मां के साथ सरयू नदी तट पर कड़ाही चढ़ाने बरहज जा रही थी, जो ससुरालियों को नागवार लगा।
विज्ञापन
महिला के मायके वाले कड़ाही चढ़ाने के लिए बरहज जा रहे थे। रास्ते में पुत्री को ले आने के लिए उसकी मां ससुराल पहुंच गई। महिला जाने की तैयारी कर रही थी। लोगों के अनुसार ससुराल पक्ष के लोग मां के साथ बहू को भेजना नहीं चाह रहे थे, लेकिन महिला अपनी मां के साथ जाना चाह रही थी।
विज्ञापन
कहासुनी के साथ मारपीट होने लगी। जिससे उसका सिर फट गया। मामले में पुलिस एक को पूछताछ के लिए थाने लाई है। नौ जून 2021 को महिला की शादी हुई है। उसका पति दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करता है। इंस्पेक्टर कपिलदेव चौधरी ने बताया कि पारिवारिक मामला है। महिला के सिर में चोट लगी है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन