फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   The hospital, sealed after the death of a newborn, reopened within a week.

Deoria News: नवजात की मौत के बाद सील अस्पताल एक सप्ताह के अंदर खुला

Fri, 19 Sep 2025 11:12 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Fri, 19 Sep 2025 11:12 PM IST
विज्ञापन
The hospital, sealed after the death of a newborn, reopened within a week.
मझौली मोड़ स्थित निजी अस्पताल में प्रसव के बाद नवजात की हुई थी मौत, दूसरा हुआ था रेफर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सलेमपुर। मझौली मोड़ स्थित एक निजी अस्पताल में एक सप्ताह एक प्रसूता की डिलीवरी के बाद नवजात की मौत हो गई थी। उसके अगले दिन एक महिला का ऑपरेशन कर प्रसव कराने के बाद जच्चा-बच्चा की हालत गंभीर हो गई थी। इसकी जानकारी मिलने पर सीएचसी अधीक्षक डॉ. अतुल कुमार ने 12 सितंबर को अस्पताल को अवैध बताते हुए सील कर दिया था। इसी बीच शुक्रवार को अस्पताल संचालक ने पुन: खोल दिया।
कोतवाली क्षेत्र के निजामाबाद गांव निवासी अजमेरी पत्नी नवाज काे एक सप्ताह पहले प्रसव पीड़ा हुई तो परिजन आननफानन मझौली मोड़ पर संचालित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। नार्मल डिलीवरी हुई। कुछ देर बाद अस्पताल के संचालक ने मासूम की हालत गंभीर बताते हुए अपने चहेते अस्पताल में रेफर कर दिया, जहां नवजात की मौत हो गई थी।
विज्ञापन

अगले दिन हिछौरा लाला गांव की पूजा देवी (35) पत्नी विपिन प्रसाद को गांव की आशा कार्यकर्ता झांसा में लेकर उसी अस्पताल में चली गई। ऑपरेशन के जरिये उसने बच्चे को जन्म दिया। गंदा पानी पीने की बात कह गोरखपुर के एक अस्पताल में रेफर कर दिया। जहां उसे लाखों रुपये गंवाने पड़े। दोनों मामलों की शिकायत मिलने के बाद 12 सितंबर को सीएचसी अधीक्षक डॉ. अतुल कुमार को जब मिली तो मौके पर पहुंचे और अस्पताल अवैध रूप से संचालित होता पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, सीएमओ डाॅ. अनील कुमार गुप्ता ने टीम गठित कर जांच करा रहे थे, इसी बीच शुक्रवार को सील हुए सृष्टि हेल्थ केयर अस्पताल पुनः खुल गया। सीएचसी अधीक्षक डॉ. अतुल कुमार ने बताया कि कागजात नहीं मिलने पर अस्पताल को सील किया गया था। अस्पताल पुन: खुले होने की सूचना मिली है। जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed