फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   The hard work of the father driving others' car paid off

Deoria News: दूसरों की गाड़ी चलाने वाले पिता की मेहनत रंग लाई, बेटी का इंजीनियर बनने का सपना

Wed, 26 Apr 2023 12:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया।
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Wed, 26 Apr 2023 12:17 AM IST
सार

निभा यादव ने अपनी उपलब्धि का श्रेय गुरुजनों तथा माता-पिता को दिया है। खामपार के यादव टोला निवासी उनके पिता सत्यप्रकाश यादव दूसरों की गाड़ी चलाकर परिवार का भरण पोषण करते हैं। उनकी मां बिगन देवी गृहिणी हैं।

विज्ञापन
The hard work of the father driving others' car paid off
जिले की हाई स्कूल की टापर निभा यादव को मिठाई खिलाती माता बिगन देवी।संवाद

विस्तार

साधारण परिवार से ताल्लुक रखने वाली व हाईस्कूल में 95.67 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिला टॉपर बनीं निभा यादव ने अपनी उपलब्धि का श्रेय गुरुजनों तथा माता-पिता को दिया है। खामपार के यादव टोला निवासी उनके पिता सत्यप्रकाश यादव दूसरों की गाड़ी चलाकर परिवार का भरण पोषण करते हैं। उनकी मां बिगन देवी गृहिणी हैं। होनहार पुत्री की इस सफलता पर परिवार तथा जवार में खुशी की लहर है। वह इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर इसी क्षेत्र में कॅरियर बनाना चाहती हैं।
विज्ञापन


परिणाम घोषित होने के बाद एवं हाईस्कूल में जिला टॉपर बनने की सूचना जैसे ही आई उनके दरवाजे पर बधाई देने वालों की भीड़ लग गई। गुरुकुल शिक्षण संस्थान से पढ़ाई एवं परीक्षा के लिए निभा ने जनता हायर सेकेंडरी स्कूल से पंजीकरण कराया था। निभा ने बताया कि कोचिंग के अलावा वह प्रतिदिन 10 से 12 घंटे पढ़ाई करती हैं। गणित उनका मनपसंद विषय है और इंजीनियर बनना उनका लक्ष्य है। उनकी छोटी बहन आदिति आठवीं तथा छोटा भाई प्रभाकर छठवीं में हैं।
विज्ञापन


उनके शिक्षक सुरेश तिवारी, प्रधानाचार्य मनोज कुमार ने बताया कि वह पढ़ने में शुरू से ही मेधावी रही है, और पूरी उम्मीद है कि पढ़ाई के बल पर ही वह कुछ बड़ा करेगी। उधर विद्यालय के प्रबंधक नितेश कुशवाहा, प्रधान राजेश यादव आदि ने भी घर पहुंचकर उन्हें प्रोत्साहित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed