{"_id":"680d23897a379c644e07c1ae","slug":"the-gorakhpur-team-took-samples-of-paneer-khoya-and-chenna-deoria-news-c-208-1-sdn1004-152366-2025-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: गोरखपुर की टीम ने पनीर, खोआ और छेना के लिए नमूने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: गोरखपुर की टीम ने पनीर, खोआ और छेना के लिए नमूने
Sat, 26 Apr 2025 11:48 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sat, 26 Apr 2025 11:48 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। गोरखपुर के मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी हितेंद्र मोहन त्रिपाठी के नेतृत्व में विशेष सचल दल ने देवरिया में पनीर, खोआ और छेना मिठाई के नमूने लिए। इसे जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जाएगा।
जिन प्रतिष्ठानों से नमूने लिए गए हैं, वहां साफ-सफाई में कमी और अनियमितता पाई गई। इस पर संबंधित प्रतिष्ठानों को कड़ी चेतावनी देते हुए नोटिस दिया गया।
गोरखपुर से आई खाद्य सुरक्षा की टीम कतरारी स्थित बाबा पनीर भंडार पर पहुंंची। वहां संदेह के आधार पर टीम ने पनीर और छेना मिठाई के एक-एक नमूने लिए। साफ-सफाई में कमी और अनियमितता मिलने पर प्रतिष्ठान संचालक को कड़ी चेतावनी देते हुए सुधार के लिए नोटिस जारी किया गया।
इसके अलावा टीम ने तिवई, रुद्रपुर स्थित जय गुरुदेव मिष्ठान भंडार विनिर्माण इकाई से पनीर एवं खोआ के एक-एक नमूने लिए। वहां भी टीम प्रतिष्ठान संचालक को कड़ी चेतावनी देते हुए नोटिस दिया। विशेष अभियान में खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. श्रीनिवास यादव, उमाशंकर सिंह, कमल नारायण सिंह, संतोष कुमार, नरेंद्र कुमार आदि शामिल रहे।