{"_id":"69556d72fbbb216f7e00175b","slug":"the-girl-returned-home-her-lover-went-to-jail-deoria-news-c-208-1-deo1019-171440-2026-01-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: घर लौटी युवती, प्रेमी गया जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: घर लौटी युवती, प्रेमी गया जेल
Thu, 01 Jan 2026 12:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Thu, 01 Jan 2026 12:07 AM IST
विज्ञापन
खुखुंदू। थाना क्षेत्र के एक गांव के एक प्रेमी-प्रमिका चार दिन पहले घर छोड़कर कहीं चले गए। लड़की के पिता ने थाने में लड़के के खिलाफ तहरीर दे दी। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी। प्रेमी-प्रेमिका गिरफ्तार हुए तो प्रेमिका के सिर से प्यार का भूत उतर गया और उसने प्रेमी पर भगा ले जाने का आरोप लगाते हुए बयान दे दिया। इसके बाद पुलिस ने प्रेमी को जेल भेज दिया।
खुखुंदू क्षेत्र के एक गांव में युवक और युवती के बीच प्रेम-प्रसंग चल रहा था। मामला जगजाहिर होने पर घरवालों ने बंदिशें लगाना शुरू कर दिया। चार दिन पहले दोनों घर छोड़कर कहीं चले गए। दोनों के घरवाले खोजबीन करने लगे। प्रेमिका के पिता ने थाने पहुंच प्रेमी के खिलाफ शिकायती पत्र दे दिया। पुलिस ने तीन दिन पहले प्राथमिकी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी। पुलिस का कहना है कि दोहनी चौराहे से दोनों को पकड़ा गया।
थाने में प्रेमिका अपने प्रेमी के खिलाफ हो गई। एसओ दिनेश कुमार मिश्र ने बताया कि प्रेमिका ने अपने बयान में प्रेमी पर जबरन भगा ले जाने का आरोप लगाया है। इस आधार पर प्रेमी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया। संवाद