{"_id":"6920a96e9ca62399570732b6","slug":"the-funeral-procession-of-the-mother-in-law-and-two-daughters-in-law-took-place-together-deoria-news-c-208-1-sgkp1012-168465-2025-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: एक साथ सास और दो बहुओं का निकला जनाजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: एक साथ सास और दो बहुओं का निकला जनाजा
Fri, 21 Nov 2025 11:33 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Fri, 21 Nov 2025 11:33 PM IST
विज्ञापन
सलेमपुर। जिस शादी समारोह में शामिल होने के लिए नवलपुर गांव के रफीक अहमद का परिवार गया था, वहां शादी के पहले हादसा हो गया। एक तरफ तीन महिलाओं का शव रखा हुआ था, तो दूसरी तरफ घायल परिवार के अन्य सदस्य अस्पताल में कराह रहे थे। सादगी के साथ निकाह की रस्म अदायगी हुई।
वहीं मृतकों का शव बृहस्पतिवार की देर रात नवलपुर गांव पहुंचा। ईशा की नमाज के बाद शुक्रवार की देर शाम एक साथ सास और दो बहुओं का निकला जनाजा कब्रिस्तान ले जाया गया। जहां तीनों को दफना दिया गया। घायल अगुआ रफीक अहमद व अन्य सदस्यों का उपचार एक प्राइवेट अस्पताल में चल रहा है।
कोतवाली थाना क्षेत्र के नवलपुर गांव निवासी रफीक अहमद की बेटी की शादी मऊ जिले के पहाड़पुर गांव में हुई है। उनकी भांजी आबिदा खातून की बेटी की शादी बृहस्पतिवार की दोपहर को में थी। वह अपनी पत्नी मोहजबीन (60) व दोनों बहुओं और पांच पोता-पोती के साथ गए थे। शादी समारोह मुंशीपुरा में दोपहर में था। इसके पहले रफीक प्यारेपुरा आफताब के यहां किसी की तबीयत खराब होने पर उन्हें देखने के लिए परिवार के साथ ई-रिक्शा से जा रहे थे।
विज्ञापन
साथ में पत्नी मोहजबीन व 33 वर्षीय बहू शाहीन परवीन पत्नी तौहिद अहमद तथा छोटी बहू नूरी 30 वर्ष पत्नी तौबीर अहमद तथा उनके दोनों बहुओं के बच्चे नाबिया डेढ़ वर्ष, शाहीद 7 वर्ष, रुकैया 9 वर्ष, सोयैया 3 वर्ष तथा सानिया डेढ़ वर्ष तथा पहाड़पुर गांव के दो अन्य रिश्तेदार भी साथ में थे। वे अभी आजमगढ़-मऊ मार्ग के शहर कोतवाली के शीतला माता मंदिर के पास पहुंचे थे कि करीब साढ़े नौ बजे आजमगढ़ डिपो की अनियंत्रित तेज रफ्तार से आ रही रोडवेज बस ने ई-रिक्शा में सामने से टक्कर मार दिया। टक्कर से ई-रिक्शा के परखच्चे उड़ गए, जिससे सभी 10 लोग घायल हो गए।
घायलों को मऊ के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डाक्टर ने शाहीन परवीन, नूरी व माेहजबीन को मृत घोषित कर दिया। सड़क हादसे में एक साथ तीन महिलाओं की मौत की खबर मिलने के बाद सांसद रमाशंकर राजभर शुक्रवार की देर शाम मृतक के घर पहुंचे और परिजनों को ढांढस बंधाया।