फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   The former minister's entry raised political heat, and the Agriculture Minister assured him of help.

Deoria News: पूर्व मंत्री की एंट्री से चढ़ा सियासी पारा, कृषि मंत्री ने दिया मदद का भरोसा

Sun, 28 Sep 2025 11:58 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sun, 28 Sep 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
The former minister's entry raised political heat, and the Agriculture Minister assured him of help.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

तरकुलवा। ग्राम महुआपाटन में सार्वजनिक भूमि पर अतिक्रमण को लेकर उच्च न्यायालय में दाखिल एक जनहित याचिका में पारित आदेश के अनुपालन में प्रशासन द्वारा की गई अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के बाद राजनीति गरमा गई है।
प्रशासन द्वारा अब तक 28 लोगों के गैर आवासीय तथा अस्थायी निर्माण को ध्वस्त किया गया है। साथ ही लगभग 146 लोगों को अतिक्रमण हटाने की नोटिस भी जारी किया है। इस कार्रवाई से प्रभावित लोगों की मदद को लेकर कई नेता खुल कर सामने आ चुके हैं। प्रशासन की कार्रवाई से पीड़ित परिवारों की बेबसी और ग्रामीणों में उपजे गुस्से के बीच सियासत भी गरमाने लगी है। इस मामले में पूर्व मंत्री ब्रह्मा शंकर त्रिपाठी की एंट्री से इलाके का सियासी पारा बढ़ गया है।
विज्ञापन

एक के बाद एक राजनीतिक धुरंधरों के महुआपाटन गांव पहुंचकर पीड़ित लोगों की मदद करने का भरोसा देने और कार्रवाई को अमानवीय बताने का सिलसिला शुरू हो चुका है।प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री व सपा के कद्दावर नेता ब्रह्मा शंकर त्रिपाठी ने 20 सितंबर को सपा के एक प्रतिनिधि मंडल के साथ महुआपाटन गांव पहुंचे थे। उन्होंने प्रभावित परिवारों से मुलाकात की और प्रशासन की कार्रवाई पर सवाल उठाए। पूर्व मंत्री ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि ‘’’’ गरीबों को बिना पुनर्वास के उजाड़ना अन्याय है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने प्रशासन को चेतावनी दी कि यदि लोगों के घरों पर बुलडोजर चला तो वे एक अक्टूबर के बाद जिला मुख्यालय पर डेरा डालो घेरा डालो आंदोलन करेंगे।’’’’ इसके अगले ही दिन भाजपा नेता डॉक्टर जितेंद्र प्रताप राव और सपा नेता परवेज आलम भी गांव पहुंच कर लोगों से मुलाकात किए और उन्हें मदद का भरोसा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed