फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   The firm will supply grain in Bareilly jail

बरेली की फर्म करेगी जेलों में अनाज आपूर्ति

Sun, 20 Dec 2015 12:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/देवरिया
अमर उजाला ब्यूरो/देवरिया Updated Sun, 20 Dec 2015 12:15 AM IST
विज्ञापन

सूबे के जेलों में बंदियों के लिए अब अनाज की आपूर्ति बरेली की फर्म करेगी। अब तक उप्र राज्य कर्मचारी कल्याण निगम की तरफ से चावल और गेहूं की आपूर्ति होती रही है। 

शासन ने समय से अनाज आपूर्ति नहीं करने और गुणवत्ता ठीक न होने के चलते यह निर्णय लिया है। 

शासन ने उप्र राज्य कर्मचारी कल्याण निगम को वर्ष 2008 में प्रदेश के जेलों में बंदियों के लिए गेहूं और चावल आपूर्ति का जिम्मा सौंपा गया था।

 तबसे निगम की तरफ से अनाज की आपूर्ति की जा रही थी। शासन को पता चला कि निगम की तरफ से अनाज की आपूर्ति समय से नहीं की जा रही है।

 गुणवत्ता ठीक नहीं होने से बंदियों की सेहत पर कुप्रभाव पड़ रहा है। उपभोक्ता संरक्षण और बाट-माप डेस्क इकाई के विशेष सचिव बाल कृष्ण त्रिपाठी ने अधिशासी निदेशक को पत्र भेजकर अवगत करा दिया है।

 विशेष सचिव ने कहा है कि चालू वित्तीय वर्ष के लिए जेलों में अनाज की आपूर्ति के लिए मेसर्स मंगलम फूड्स प्राइवेट लिमिटेड श्यामगंज, बरेली का चयन किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed