{"_id":"6847327ba29f300ba1001f14","slug":"the-family-lives-in-pune-thieves-ransacked-the-closed-house-deoria-news-c-208-1-sgkp1009-155636-2025-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: परिवार रहता है पुणे, बंद मकान चोरों ने खंगाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: परिवार रहता है पुणे, बंद मकान चोरों ने खंगाला
विज्ञापन
तरकुलवा। कैथौली गांव निवासी सुमंत राव का परिवार पुणे में रहता है। गांव वाले मकान में ताला बंद था। रविवार की रात चोरों ने घर को खंगाल दिया। 20 हजार रुपये नकद के साथ आभूषण व कीमती कपड़े को उठा ले गए।
सुबह पड़ोसी की नजर घर के खुले हुए ताले पर पड़ी तो उन्होंने मोबाइल से पुणे में गृहस्वामी को जानकारी दी। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। सीओ सिटी संजय कुमार रेड्डी ने मौके पर पहुंच जांच-पड़ताल की।
जानकारी के अनुसार, कैथौली गांव निवासी प्रमोद कुमार राव ने थाने में तहरीर देकर कहा है कि उनके बगलगीर सुमंत राव का पूरा परिवार पुणे रहता है। गांव में उनके मकान में ताला बंद था। जब वह सोमवार की सुबह पांच बजे उठकर बाहर निकले तो उनकी नजर सुमंत राव के मकान के टूटे हुए ताले पर पड़ी।
विज्ञापन
संदेह होने पर उन्होंने इसकी सूचना फोन कर गृहस्वामी को दी। उन्होंने घर में रखे 20 हजार नकद सहित चांदी की गिलास, चांदी के तीन पायल, सोने का झुमका, छोटा मंगलसूत्र, 12 चांदी के सिक्के और कीमती कपड़ों के चोरी होने की बात बताई। थानाध्यक्ष मृत्युंजय राय ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है। जल्दी ही चोरी का खुलासा कर दिया जाएगा।