फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   The embassy will announce today when Shivanand's body will arrive in the village.

Deoria News: शिवानंद का शव कब आएगा गांव, आज बताएगा दूतावास

Sat, 13 Jun 2026 11:44 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sat, 13 Jun 2026 11:44 PM IST
विज्ञापन
The embassy will announce today when Shivanand's body will arrive in the village.
- डीएम-एसपी पहुंचे पीड़ित के घर, सीएम का शोक संदेश लेकर विधायक भी पहुंचे
विज्ञापन

- पूरे दिन दरवाजे पर लगा रहा सत्ता पक्ष और विपक्ष के लोगों का जमावड़ा

पैकौली (देवरिया)। ओमान में जहाज पर हुए हमले में जान गंवाने वाले सुरौली गांव निवासी शिवानंद चौरसिया के पार्थिव शरीर को लाने के लिए प्रदेश सरकार भी विदेश मंत्रालय और भारतीय दूतावास के संपर्क में है। बताया जा रहा है कि जिस जहाज पर हमला हुआ है, उसे समुद्र से बाहर निकाला जा रहा है। इसके अलावा जहाज पर सवार अन्य सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया है। रविवार को दूतावास की तरफ से इस बात की जानकारी घरवालों को दी जाएगी कि शिवानंद का शव कब और किस रास्ते सुरौली भेजा जाएगा। परिजनों को शव आने का इंतजार है।
बीते 10 जून को अमेरिकी सैनिकों के हमले में शिवानंद की मौत हुई थी। शनिवार को ओमान स्थित भारतीय दूतावास की ओर से जानकारी मिली है कि आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव को भारत भेज दिया जाएगा। इससे पहले शनिवार की सुबह डीएम मधुसूदन हुल्गी, एसपी अभिजीत आर. शंकर और अन्य प्रशासनिक अधिकारी शोक संतप्त परिवार को सांत्वना देने घर पहुंचे। अधिकारियों ने मृतक के पिता रामजी चौरसिया, मां कमलावती देवी, पत्नी सुशीला और छोटे भाई रामप्रवेश चौरसिया से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी।
विज्ञापन

डीएम ने परिवार को भरोसा दिलाया कि सरकार उनके साथ खड़ी है और हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। डीएम ने परिजनों से कहा कि आप घबराइए मत, हम सभी आपके साथ हैं। शव को जल्द भारत लाने के लिए शासन स्तर पर पत्राचार किया गया है। मामला अंतरराष्ट्रीय स्तर का है, इसलिए कुछ औपचारिकताओं में समय लग रहा है, लेकिन शव अवश्य आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकारियों की बात सुनकर परिजनों को कुछ सांत्वना मिली। उसके बाद डीएम ने शिवानंद के मासूम बेटे राजवीर को दुलारते हुए उसकी पढ़ाई-लिखाई के बारे में जानकारी ली। प्रधान प्रतिनिधि इद्रिश अंसारी से पूछा कि बच्चा किस विद्यालय में पढ़ता है और उसकी शिक्षा की क्या व्यवस्था है। उन्होंने निर्देश दिया कि बच्चे की पढ़ाई में किसी प्रकार की बाधा नहीं आनी चाहिए। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि से संपर्क नंबर भी साझा किए और कहा कि परिवार की किसी भी आवश्यकता या समस्या की जानकारी तत्काल प्रशासन तक दें। उन्होंने ग्राम प्रधान का मोबाइल नंबर अपने पास भी फीड किया।
गांव में अब भी शोक का माहौल है। ग्रामीण लगातार परिवार के घर पहुंचकर सांत्वना दे रहे हैं। सभी को उम्मीद है कि जल्द ही शिवानंद का पार्थिव शरीर गांव पहुंचेगा, जिससे परिजन अंतिम दर्शन कर अपने लाल को नम आंखों से विदाई दे सकेंगे।
--------
शव मंगाने का प्रयास तेज, सरकार करेगी आर्थिक सहायता


पैकौली। सुरौली गांव निवासी शिवानंद चौरसिया (38) पुत्र रामजी चौरसिया की मौत मामले में प्रदेश सरकार की तरफ से रामपुर कारखाना विधायक सुरेंद्र चौरसिया ने पीड़ित के घर पहुंचकर शोक जताया। शुक्रवार की रात विधायक ने फोन पर बातचीत की। मुख्यमंत्री ने विधायक को निर्देश दिया था कि वे पीड़ित परिवार से मिलें और उन्हें सरकार की ओर से हर संभव सहायता का भरोसा दिलाएं। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि राज्य सरकार शिवानंद का शव भारत मंगाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है और परिवार को आर्थिक सहायता भी उपलब्ध कराई जाएगी।

शनिवार को विधायक सुरेंद्र चौरसिया सुरौली गांव पहुंचकर मृतक के पिता रामजी चौरसिया, छोटे भाई रामप्रवेश चौरसिया और अन्य परिजनों से मिले। उन्होंने मुख्यमंत्री का शोक संदेश परिवार तक पहुंचाया और कहा कि सरकार इस दुख की घड़ी में उनके साथ खड़ी है। विधायक ने परिजनों को भरोसा दिलाया कि शव को जल्द से जल्द भारत लाने के लिए संबंधित अधिकारियों और केंद्र सरकार से लगातार संपर्क किया जा रहा है। मुख्यमंत्री के संदेश और सहायता के आश्वासन के बाद परिजनों को कुछ संबल मिला, हालांकि अपने बेटे और परिवार के मुखिया को खोने का दर्द उनके चेहरों पर साफ दिखाई दे रहा था। गांव के लोगों ने भी सरकार से शीघ्र कार्रवाई कर शव को स्वदेश लाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed