Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   The district illuminated with the glow of lamps; prayers offered to Ganesha and Lakshmi for happiness and prosperity.

Deoria News: दीपों की रोशनी से जगमगाया जिला, गणेश-लक्ष्मी की पूजा कर मांगी सुख-समृद्धि

Sun, 08 Nov 2026 08:12 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 08 Nov 2026 08:12 PM IST
विज्ञापन
The district illuminated with the glow of lamps; prayers offered to Ganesha and Lakshmi for happiness and prosperity.
दिवाली रोशन हुआ शहर
देवरिया। प्रकाश पर्व दिवाली रविवार को जिलेभर में हर्षोल्लास और पारंपरिक श्रद्धा के साथ मनाई गई। शाम होते ही शहर से लेकर गांवों तक घर, दुकान, मंदिर और व्यावसायिक प्रतिष्ठान दीपों और रंग-बिरंगी झालरों से जगमगा उठे। लोगों ने विधि-विधान से भगवान गणेश और मां लक्ष्मी की पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। देर रात तक आतिशबाजी का दौर चलता रहा।
विज्ञापन

दिवाली को लेकर सुबह से ही घरों में साफ-सफाई और सजावट का सिलसिला चलता रहा। शाम को महिलाओं और बच्चों ने घरों के आंगन, छत, बरामदे और मुख्य द्वार पर दीप सजाए। गोधूलि बेला में मुख्य दीप जलाने के बाद घर के अलग-अलग हिस्सों में दीप प्रज्ज्वलित किए गए। छतों की मुंडेर और सीढ़ियों पर सजी दीपों की कतारें आकर्षण का केंद्र रहीं।
विज्ञापन


गणेश-लक्ष्मी की पूजा कर मांगी समृद्धि
दिवाली पर घरों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में भगवान गणेश और मां लक्ष्मी की पूजा की गई। लोगों ने कारोबार में उन्नति और परिवार की खुशहाली की कामना की। पूजा स्थलों और मुख्य द्वारों पर स्वास्तिक चिह्न बनाए गए। दरवाजों पर शुभ-लाभ लिखकर मंगलकामना की गई। कई स्थानों पर पुरोहितों ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजन कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


रंगोली से सजाए घरों के आंगन
पर्व पर घरों के मुख्य द्वार और आंगन में आकर्षक रंगोली बनाई गई। युवतियों और बच्चियों ने विभिन्न रंगों से सुंदर आकृतियां उकेरीं। रंगोली के आसपास दीप सजाने से घरों की सुंदरता और बढ़ गई।

गांवों में परंपरागत तरीके से मनाई गई दिवाली
ग्रामीण क्षेत्रों में भी दिवाली परंपरागत तरीके से मनाई गई। घरों के साथ देवस्थानों पर दीप जलाए गए। पशुओं के खूंटों, चारा रखने के नांद और गौशालाओं में भी दीप प्रज्ज्वलित किए गए। नल, कुओं, पोखरों और कृषि यंत्रों की पूजा कर दीप जलाए गए। लोगों ने अपने वाहनों को भी सजाया।

बाजारों में रही रौनक, पटाखों की खूब हुई बिक्री
दिवाली पर शहर से लेकर कस्बों तक बाजारों में खरीदारों की भीड़ रही। लोगों ने पूजन सामग्री, फूल-माला, मिठाई, बर्तन और सजावटी सामान की खरीदारी की। फूल मंडियों में गेंदे और गुलाब की मालाओं की खूब मांग रही। वाहन और आभूषण की दुकानों पर भी ग्राहक पहुंचे। चीनी मिल परिसर में पटाखों की 140 दुकानें सजी थीं, जहां लोगों ने रॉकेट, चरखी और अन्य आतिशबाजी के सामान खरीदे। हालांकि, महंगाई के चलते कुछ लोगों ने खरीदारी में संयम भी बरता।


सोशल मीडिया पर दिनभर चला बधाइयों का दौर
दिवाली पर सुबह से ही शुभकामनाएं देने का सिलसिला शुरू हो गया। लोगों ने व्हाट्सएप, फेसबुक, एक्स, इंस्टाग्राम और टेलीग्राम के माध्यम से एक-दूसरे को पर्व की बधाई दी। रिश्तेदारों और परिचितों ने फोन और वीडियो कॉल के जरिए भी शुभकामनाएं साझा कीं। देर रात तक दीपों की रोशनी और आतिशबाजी के बीच पर्व का उल्लास बना रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed