फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   The dilapidated building of the officials is being razed to the ground

Deoria News: जमींदोज हो रहा अधिकारियों का जर्जर भवन

Tue, 30 Dec 2025 11:38 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Tue, 30 Dec 2025 11:38 PM IST
विज्ञापन
The dilapidated building of the officials is being razed to the ground
देसही देवरिया। स्थानीय ब्लॉक मुख्यालय परिसर में स्थित सचिव व ग्राम विकास अधिकारियों के जर्जर आवास और कार्यालयों को जमींदोज करने का कार्य विभाग से स्वीकृति मिलने के बाद शुरू हो गया है। कार्यदायी संस्था ग्रामीण अभियंत्रण विभाग ने शासन से रुपये जारी होने के बाद कार्य शुरू कर दिया है। नया भवन बनने से परिसर के बाहर भाड़े के कमरों में अपना कार्यालय बनाए अधिकारियों को काफी सुविधा व सुरक्षा मिलेगी। देसही देवरिया ब्लॉक मुख्यालय परिसर में स्थित सचिवों व ग्राम विकास अधिकारियों के जर्जर आवासों और कार्यालयों को जमींदोज करने के प्रस्ताव को विभाग से स्वीकृति मिल गई है। स्वीकृति मिलने के साथ ही शासन स्तर से नए भवन निर्माण के लिए साढ़े तीन करोड़ रुपये जारी हो गया है। धन जारी होने के बाद कार्यदायी संस्था ग्रामीण अभियंत्रण विभाग ने भवन ध्वस्तीकरण कराने का कार्य शुरू करा दिया है। इस जगह पर दोबारा आवासीय/ अनावासीय भवन बनाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed