फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   The diarrhea outbreak in Mundera village has subsided.

Deoria News: मुंडेरा गांव में थमा डायरिया का प्रकोप

Sun, 05 Oct 2025 01:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sun, 05 Oct 2025 01:15 AM IST
विज्ञापन
The diarrhea outbreak in Mundera village has subsided.
ख़राब मौसम की चलते नहीं हो सका दवा का छिड़काव, गांव में पहुंचे स्वास्थ्यकर्मी
विज्ञापन



प्रभावित गांव में महिला की मौत के बाद तेजी से बढ़ा था संक्रमण



संवाद न्यूज एजेंसी

देसही देवरिया। डायरिया रोग से प्रभावित मुंडेरा उर्फ देउरवा गांव में शनिवार को कोई नया मरीज सामने नहीं आया। खराब मौसम की वजह से स्वास्थ्य टीम दवा का छिड़काव नहीं करा सकी।हालांकि गांव में लोगों के स्वास्थ्य पर नजर रखी जा रही है।

क्षेत्र के मुंडेरा उर्फ देउरवा गांव में 28 सितंबर को श्रीकिशुन प्रसाद का परिवार संक्रामक रोग डायरिया की चपेट में आ गया। इससे इनकी पत्नी रंभा देवी (60) की मौत हो गई। इसके बाद गांव में डायरिया रोग तेजी से फैल गया। बच्चों सहित गांव के 13 लोग इसकी चपेट में आ गए। शुक्रवार को मामले की जानकारी होने के बाद स्वास्थ्य टीम ने गांव में जाकर रोकथाम के उपाय शुरू किया। शनिवार को गांव में कोई नया मरीज सामने नहीं आया। स्वास्थ्य टीम गांव में छिड़काव कराने वाली थी। लेकिन, खराब मौसम की वजह से छिकाव नहीं हो सका। हालांकि स्वास्थ्य टीम गांव में लोगों के स्वास्थ्य पर लगातार नजर बनाए हुए है। कुछ स्वास्थ्यकर्मियों ने लोगों से बात कर उनका हाल जाना और बचाव के एहतियातन उपाय अपनाने पर जोर दिया।
विज्ञापन


--------



-- डायरिया रोग से प्रभावित मुंडेरा उर्फ देउरवा गांव में शनिवार को संक्रमित कोई नया मरीज नहीं मिला। गांव पर नजर रखी जा रही है। खराब मौसम की वजह से दवा का छिड़काव नहीं हो पाया है। स्वास्थ्यकर्मी गांव में लोगों का हाल जानने पहुंचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


-- डॉ शुभलाल, प्रभारी चिकित्साधिकारी, सीएचसी पिपरा दौलाकदम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed