{"_id":"67f1808cbda4e96c130f6303","slug":"the-depot-got-four-more-new-buses-journey-to-mathura-will-become-easier-deoria-news-c-208-1-sgkp1008-150929-2025-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: डिपो को मिलीं चार और नई बसें मथुरा तक का सफर होगा आसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: डिपो को मिलीं चार और नई बसें मथुरा तक का सफर होगा आसान
Sun, 06 Apr 2025 12:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sun, 06 Apr 2025 12:42 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। डिपो को मार्च माह के अंतिम सप्ताह में दो और अप्रैल माह के पहले सप्ताह में भी दो नई बसें मिली हैं। मार्च में मिली बसों का संचालन लखनऊ तक शुरू किया गया है।
वहीं हाल में मिली नई बसों का संचालन की योजना बनाई जा रही है। विभागीय अधिकारी मथुरा तक सीधी सेवा के रूप में इसे चलाने की सोच रहे हैं। ऐसा हुआ तो जिले के यात्रियों की मथुरा तक जाने की राह आसान हो जाएगी।
मुख्यालय स्तर से डिपो में यात्रियों को बेहतर सुविधा देने के लिए पुरानी बसों को हटाकर नई बसें उपलब्ध कराई जा रही हैंं। इसके लिए 12 बसें डिपो को मिलने वाली हैं। इसमें से चार बसें डिपो को उपलब्ध करा दी गई हैं। इनमें से दो का संचालन देवरिया से लखनऊ तक शुरू कर दिया गया है। इधर दो दिन पहले डिपो को दो और नई बसें मिली हैं।
विज्ञापन
हालांकि, चालक के अभाव में अभी इन बसों का संचालन नहीं किया जा रहा है। डिपो के वरिष्ठ केंद्र प्रभारी राकेश पति त्रिपाठी ने बताया कि मार्च के अंतिम सप्ताह में दो और अप्रैल के पहले सप्ताह में दो नई बसें डिपो को मिली हैं। इसे मिलाकर देवरिया डिपो के बेड़े में कुल 83 बसें शामिल हो गई हैं। कुछ पुरानी बसों को नीलाम भी किया जाना है।
हालांकि, अभी इस संबंध में कोई कागजी प्रक्रिया नहीं शुरू हुई हैं। दो नई बसों का संचालन लखनऊ रूट पर शुरू कर दी गई। दो नई बसें कहां चलेंगी, इसे लेकर योजना बन रही है, मथुरा के लिए जिले से सीधी सेवा शुरू करने का प्रस्ताव पहले से चल रहा है।
भर्ती अभियान में नए चालक मिल गए तो इन बसों का संचालन देवरिया से मथुरा तक किया जाएगा।