{"_id":"6543efbfb5e9bf15e40fbec4","slug":"the-department-suspended-the-teacher-lodged-in-the-district-jail-deoria-news-c-208-1-sgkp1008-12043-2023-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: जिला कारागार में बंद शिक्षक को विभाग ने किया निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: जिला कारागार में बंद शिक्षक को विभाग ने किया निलंबित
विज्ञापन
- बैतालपुर के सिरजम विद्यालय में तैनात सहायक अध्यापक पर सदर कोतवाली में दर्ज है हत्या का केस
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। विकास खंड क्षेत्र बैतालपुर के परिषदीय प्राथमिक विद्यालय सिरजम पर तैनात सहायक शिक्षक को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने बृहस्पतिवार को निलंबित कर दिया। जमीन के एक विवाद में पुलिस ने गिरफ्तार कर उन्हें जेल भेज दिया था। जब यह सूचना विभाग को मिली तो यहां से यह कार्यवाही की गई।
बैतालपुर विकास खंड क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय सिरजम में सहायक अध्यापक के पद पर तैनात रविभूषण चौहान 27 अक्तूबर 2023 से बिना किसी सूचना के विद्यालय से अनुपस्थित चल रहे थे। इस आशय की सूचना प्रधानाध्यापक ने खंड शिक्षा अधिकारी बैतालपुर को दी थी। शिक्षक पर आरोप है कि शहर के मेहड़ा पुरवा में एक अक्तूबर हो हुए भूमि के विवाद में हुई मारपीट, आगजनी एवं हत्या के मामले में सहायक अध्यापक पर हत्या का केस दर्ज हुआ था। कोतवाली पुलिस ने शिक्षक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। वर्तमान में वह जिला कारागार में बंद हैं। बीईओ की आख्या पर बृहस्पतिवार को बीएसए शालिनी श्रीवास्तव ने उन्हें निलंबित कर दिया। बीएसए ने बताया कि निलंबन के दौरान शिक्षक को जीवन निर्वाह भत्ता मिलता रहेगा। पुलिस अभिरक्षा से बाहर आने के बाद ही मामले की जांच कर बहाली की प्रक्रिया सुनिश्चित की जाएगी।