{"_id":"68d192f30947fa77cc01a854","slug":"the-daughter-fell-asleep-after-being-embraced-by-the-dms-loving-care-deoria-news-c-208-1-sgkp1012-163794-2025-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: डीएम की ममता की गोद मिली तो बिटिया को आ गई निंदिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: डीएम की ममता की गोद मिली तो बिटिया को आ गई निंदिया
Mon, 22 Sep 2025 11:48 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Mon, 22 Sep 2025 11:48 PM IST
विज्ञापन
डीएम की गोद में सो रही मासूम
संवाद न्यूज एजेंसी
रुद्रपुर। थपकी देकर तुझे सुलाऊ, परी लोक के गीत में गाऊं... कुछ ऐसी ही लोरी सुनाकर एक नवजात बेटी को गोद में लेकर थपकी देते हुए डीएम दिव्या मित्तल का फोटो वायरल हो रहा है।
मौका था महेन स्थित पीएचसी पर कन्या जन्मोत्सव कार्यक्रम का। जहां सेवा पखवारा के तहत नवजात कन्याओं का प्रधानमंत्री नदेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जन्मोत्सव मनाया जा रहा था। कार्यक्रम में केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्यमंत्री व बांसगांव के सांसद कमलेश पासवान और डीएम दिव्या मित्तल मौजूद रहीं।
डीएम के बगल में कार्यक्रम में आई एक महिला के गोद में नवजात बच्ची रो रही थी। उसकी मां काफी देर से उसे चुप कराने का प्रयास कर रही थी। बच्ची चुप नहीं हो रही थी। यह देखकर डीएम बेटी को अपनी गोद में लेकर थपकी देने लगीं।
विज्ञापन
वह बच्ची को गुनगुना कर लोरी भी सुना रही थीं। डीएम के गोद में आते ही बच्ची चुप होकर सो गई।
किसी ने डीएम को थपकी देकर बिटिया को चुप कराते हुए फोटो क्लिक कर लिया। डीएम के बेटी पर ममता और वात्सल्य लुटाने की चारों ओर सराहना हो रही है।