{"_id":"65f1f244d4d2bd90c0062050","slug":"the-criminal-carrying-a-reward-of-rs-25000-was-caught-by-the-salempur-kotwali-police-deoria-news-c-208-1-sgkp1012-121348-2024-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: 25 हजार का इनामी बदमाश चढ़ा सलेमपुर कोतवाली पुलिस के हत्थे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: 25 हजार का इनामी बदमाश चढ़ा सलेमपुर कोतवाली पुलिस के हत्थे
विज्ञापन
- गैंगेस्टर का मुकदमा दर्ज होने के बाद से चल रहा था फरार
- इनाम घोषित होने के आठवें दिन पकड़ा गया दुर्गेश
संवाद न्यूज एजेंसी
सलेमपुर। गो-तस्करी, गैंगेस्टर सहित कई मामले पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहे इनामी बदमाश को पुलिस ने बुधवार को दबोच लिया। पुलिस ने उसे डोल छपरा गांव स्थित पक्के पुल से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। उसकी गिरफ्तारी के बाद पुलिस राहत की सांस ले रही है।
कोतवाली थाना क्षेत्र के डोल छपरा गांव के रहने वाला 25 हजार का इनामी बदमाश दुर्गेश साहनी पुत्र स्व. महेश साहनी बुधवार को कोतवाली पुलिस के हाथ लग गया। पुलिस ने मुखबीर की सूचना पर डोल छपरा गांव स्थित पक्के पुल पर उसे गिरफ्तार कर लिया। उसके ऊपर कोतवाली में गैंगेस्टर‚ पशु क्रूरता समेत कई संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज है। सीओ दीपक शुक्ला ने बताया की पुलिस दुर्गेश की काफी दिनों से तलाश कर रही थी। उस पर पांच मार्च को 25 हजार का इनाम घोषित किया गया था। गिरफ्तार करने वाले टीम में प्रभारी निरीक्षक उमेश कुमार वाजपेई‚ कांस्टेबल आशुतोष यादव‚ कृष्णलला जायसवाल‚ सोनू सिंह‚ राहुल सिंह शामिल रहे।