{"_id":"6ae63b170666a9dc2f01697a","slug":"the-court-rejected-the-bail-applications-of-two-accused-deoria-news-c-208-1-deo1049-195655-2026-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: कोर्ट ने की दो आरोपियों की जमानत अर्जी खारिज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: कोर्ट ने की दो आरोपियों की जमानत अर्जी खारिज
Sun, 01 Nov 2026 12:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sun, 01 Nov 2026 12:31 AM IST
विज्ञापन
देवरिया। लार थाना क्षेत्र के भीखम छपरा गांव में रामेश्वर तिवारी की हत्या के मामले में नामजद दो आरोपियों को कोर्ट से राहत नहीं मिली।
जिला एवं सत्र न्यायाधीश धनेंद्र प्रताप सिंह ने शनिवार को आरोपी दीपक तिवारी और अभिनीत तिवारी की जमानत अर्जी खारिज कर दी। दोनों चार अक्तूबर से जिला कारागार में बंद हैं।
अभियोजन के अनुसार, एक अक्तूबर की शाम पुरानी रंजिश को लेकर आरोपियों ने रामेश्वर तिवारी पर रम्मा, हथौड़े और लाठी से हमला कर दिया था।
बीच-बचाव करने पहुंची उनकी पत्नी अमृता देवी के साथ भी मारपीट की गई। गंभीर रूप से घायल रामेश्वर को मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया था। पत्नी की तहरीर पर छह नामजद और 10 अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज की गई थी। सुनवाई के दौरान बचाव पक्ष ने सड़क पर स्पीड ब्रेकर से वाहन निकालने को लेकर विवाद होने और रामेश्वर के ईंट पर गिरकर घायल होने का तर्क दिया। वहीं, अभियोजन पक्ष ने जमानत का विरोध किया।
कोर्ट ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर की हड्डियां टूटने और गंभीर चोटों से अधिक रक्तस्राव से मौत होने का उल्लेख किया।
पुलिस की जांच में दोनों की प्रथमदृष्टया संलिप्तता और अपराध की गंभीरता को देखते हुए जमानत देने से इन्कार कर दिया।