Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   The construction of the Lar bypass is hampered by official troubles, causing inconvenience to commuters.

Deoria News: अफसरों के झमेले में फंसा लार बाईपास का निर्माण, राहगीर परेशान

Sat, 20 Sep 2025 12:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sat, 20 Sep 2025 12:02 AM IST
विज्ञापन
The construction of the Lar bypass is hampered by official troubles, causing inconvenience to commuters.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

देवरिया। नवलपुर से लार तक क्षतिग्रस्त सड़क का मरम्मत कार्य करीब तीन महीने से चल रहा है, करीब 850 मीटर लार कस्बे का बाइपास की खुदाई कर छोड़ दिया गया है और आवागमन ठप है।
इस वजह से बड़ी आबादी को आवागमन में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। काम की सुस्त गति पर पीडब्ल्यूडी विभाग ने ठेकेदार को दूसरी बार नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन

वहीं सलेमपुर एसडीएम को राजस्वकर्मियों व पुलिस की मदद से ह्यूमन पाइप डलवाने के लिए पत्र पीडब्ल्यूडी के एई ने लिखा है। पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों का तर्क है कि बाइपास सड़क की ऊंचाई सिर्फ एक मीटर बढ़ी है, यह क्षेत्र लो लैंड हैं और जलभराव होता है, ह्यूमन पाइप तीन स्थानों पर लगाना है, जिसका विरोध स्थानीय कुछ लोग कर रहे हैं। राजस्व टीम व पुलिस का सहयोग नहीं मिलने से निर्माण कार्य में देरी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सलेमपुर से भागलपुर जाने वाले मार्ग पर नवलपुर से लार बाईपास होते हुए रामजानकी मार्ग बिजली उपकेंद्र के पास जोड़ता है, जो बिहार के अलावा वाराणसी जाने अधिकांश लोग इसका उपयोग करते हैं। करीब 9.03 किमी सड़क पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया था। क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों के पहल पर 19.42 करोड़ की लागत से इसका निर्माण का ठेका मेसर्स सूयप्रकाश सिंह को मिला। नवलपुर से लार तक जाने वाली मुख्य मार्ग तक निर्माण कार्य तो लगभग पूरा हो गया है, इसका काम अंतिम चरण में चल रहा है, लेकिन इस सड़क से कटकर रामजानकी मार्ग को जोड़ने वाला लार बाइपास सड़क को ठेकेदार खुदावा दिया और मिट्टी डालकर छोड़ दिया है, इसके चलते करीब तीन महीने से इस सड़क पर आवागमन ठप है।
इस बाइपास सड़क से करीब दस हजार लोगों का प्रतिदिन आवागमन होता है, इसके बंद होने से लोग लार कस्बे के रास्ते जा रहे हैं या पांच किमी सात किमी अधिक दूरी तय कर जिला मुख्यालय और तहसील मुख्यालय पर लोगों को जाना पड़ रहा है। सार्वाधिक दिक्कत लार कस्बे में जाने से गुजरी संकरी सड़क होने के कारण प्रति दिन लोगों को जान से जूझना पड़ रहा है।

इससे व्यापार प्रभावित होने के साथ-साथ लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बृहस्पतिवार को भाजपा लार के मंडल अध्यक्ष बृजेशधर दुबे लोक निर्माण के निर्माण खंड कार्यालय में पहुंचे और एई से बाइपास सड़क पर आवागमन शुरू कराने की मांग की। इस दौरान भाजपा नेता और एई के बीच बहस भी हुई। एई ने बृहस्पतिवार को ठकेदार को जारी किए दूसरी नोटिस दिखाया, इसके अलावा सलेमपुर एसडीएम को सहयोग के लिए लिखे गए पत्र को भी दिखाए। एई का तर्क है कि जलभराव के चलते बार-बार बाईपास सड़क टूट रहा है, इस लिए ह्यूमन पाइप लगाना जरूरी है, वहां कुछ लोग व महिलाएं विरोध कर रही है, जिसके चलते काम में देरी हो रहा है,इसमें सलेमपुर एसडीएम व लार थाने की ओर से सहयोग नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed