फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   The Constitution is the greatest shield for social justice.

Deoria News: संविधान ही सामाजिक न्याय का सबसे बड़ा सुरक्षा कवच

Mon, 27 Jul 2026 12:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Mon, 27 Jul 2026 12:04 AM IST
विज्ञापन
The Constitution is the greatest shield for social justice.
देवरिया। सपा के जिला कार्यालय बांस देवरिया स्थित मुलायम सिंह यादव सभागार में रविवार को संविधान मानस्तंभ स्थापना दिवस मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भारत के संविधान की प्रति पर पुष्प अर्पित कर किया गया। इसके बाद नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने संविधान, लोकतंत्र, सामाजिक न्याय और आरक्षण की रक्षा का सामूहिक संकल्प लिया।
विज्ञापन

मुख्य वक्ता एवं जिलाध्यक्ष व्यास यादव ने कहा कि 26 जुलाई भारतीय सामाजिक न्याय के इतिहास का स्वर्णिम दिवस है। इसी दिन राजर्षि छत्रपति शाहूजी महाराज ने आरक्षण लागू कर सामाजिक न्याय की ऐतिहासिक नींव रखी थी। इसे आगे चलकर बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर ने संविधान में संवैधानिक अधिकार के रूप में स्थापित किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि संविधान लोकतंत्र की आत्मा, सामाजिक न्याय का आधार तथा वंचित, शोषित, पिछड़े,अल्पसंख्यक एवं कमजोर वर्गों के अधिकारों का सबसे बड़ा सुरक्षा कवच है। संविधान सुरक्षित रहेगा तभी आरक्षण और सामाजिक न्याय की व्यवस्था भी सुरक्षित रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी संविधान, लोकतंत्र एवं सामाजिक न्याय की रक्षा के लिए सदैव संघर्षरत रहेगी तथा पीडीए के अधिकारों की लड़ाई निरंतर लड़ती रहेगी। कार्यक्रम का संचालन जिला महासचिव मंजूर हसन ने किया।
इस दौरान पूर्व विधायक दीनानाथ कुशवाहा, ओपी यादव, अशोक सिंह कुशवाहा, हृदय नारायण जायसवाल माैजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed