फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   The condition of the youth injured in the fight is serious, referred to Gorakhpur

Deoria News: मारपीट में घायल युवक की हालत गंभीर, गोरखपुर रेफर

Thu, 21 Aug 2025 01:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Thu, 21 Aug 2025 01:10 AM IST
विज्ञापन
The condition of the youth injured in the fight is serious, referred to Gorakhpur
पैकौली। सुरौली थाना क्षेत्र के छितरआ और बगही गांव के युवकों के बीच शनिवार की रात मारपीट में गंभीर रूप से घायल बगही गांव निवासी एक युवक को बुधवार को देवरिया मेडिकल कालेज से चिकित्सकों ने गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है। उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, दोनों गांवों के युवकों के बीच पहले से रंजिश चल रही थी। करीब एक हफ्ते पहले बगही गांव के कुछ युवक छितरुआ गांव पहुंचे और वहां के निवासी मनोज राजभर को पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिए। इस मामले में परिजनों ने पुलिस को तहरीर भी दी थी। शनिवार की रात मामला फिर भड़क उठा। बताया जाता है कि बगही गांव के तीन युवक गाड़ी से उसरा से लौट रहे थे। जब वे छितरुआ गांव के बीच से गुजर रहे थे तभी गांव के युवकों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया।
विज्ञापन

शोर सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे, तब तक बगही गांव के किशन निषाद और शैलेंद्र निषाद गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को इलाज के लिए परिजन मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां किशन निषाद की हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने गोरखपुर रेफर कर दिया। जहां उसका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed