{"_id":"6a552dbaf4dd18ad60001f81","slug":"the-complainant-has-retained-possession-of-the-neighbors-land-deoria-news-c-7-1-hsr1010-1384146-2026-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: शिकायतकर्ता ने ही कर रखा है पड़ोसी की जमीन पर कब्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: शिकायतकर्ता ने ही कर रखा है पड़ोसी की जमीन पर कब्जा
Mon, 13 Jul 2026 11:56 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Mon, 13 Jul 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
देवरिया। आईजीआरएस के एक प्रकरण में शिकायतकर्ता ने ही दूसरे की जमीन पर कब्जा कर रखा है। दूसरे मामले में शिकायतकर्ता ने पैमाइश के बाद जमीन छोड़ने की बात कही।
डीएम मधुसूदन हुल्गी ने तहसील सलेमपुर अंतर्गत दो आईजीआरएस प्रकरणों का स्थलीय निरीक्षण किया। साथ ही, तहसील अंतर्गत एक स्टांप प्रकरण की जांच कर आवश्यक निर्देश दिए।
डीएम सबसे पहले ग्राम धनौती में फरियादी कौशल्या देवी के आईजीआरएस प्रकरण की जांच करने पहुंचे। शिकायतकर्ता ने अपने गाटा संख्या 78 में विपक्षी द्वारा अतिक्रमण किए जाने की शिकायत की थी। डीएम ने मौके पर राजस्व टीम से जांच कराई।
विज्ञापन
जांच में पाया गया कि आवेदक ने ही बगल के गाटा संख्या 79 में कुछ अतिक्रमण किया हुआ है। इस प्रकार शिकायत गलत पाई गई। धारा-24 की कार्रवाई में आदेश पारित होने के उपरांत उसके अनुपालन के निर्देश दिए गए।
इसी प्रकार ग्राम सभा विराजभर में फरियादिनी ओमबाला सिंह द्वारा रास्ते की मांग की गई। जांच में पाया गया कि विपक्षी का मकान एवं बाउंड्री बनी हुई है, जिस पर धारा-122बी की कार्रवाई भी चल रही है। विपक्षी ने कहा कि पुनः नाप कराई जाए। यदि रास्ते में उसका निर्माण पाया जाता है तो वह उसे स्वयं हटा देगा।
इसके बाद डीएम ने सलाहाबाद गांव में कुंती देवी के भवन संबंधी स्टांप प्रकरण की जांच की। उन्होंने मूल्यांकन एवं मौके की स्थिति का मिलान करते हुए एसडीएम को फिर से को आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।