{"_id":"68d19278fec2b1fdc90bf62f","slug":"the-changing-weather-has-increased-the-number-of-skin-disease-patients-deoria-news-c-208-1-deo1009-163849-2025-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: बदलते माैसम में चर्म रोग के मरीज बढ़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: बदलते माैसम में चर्म रोग के मरीज बढ़े
Mon, 22 Sep 2025 11:46 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Mon, 22 Sep 2025 11:46 PM IST
विज्ञापन
चर्म रोग विभाग की ओपीडी में मरीज देखते चिकित्सक डॉ अजीत पाल
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। माैसम में बदलाव से मेडिकल काॅलेज के चर्म रोग विभाग की ओपीडी में मरीज बढ़ गए हैं। इनमें से 30 प्रतिशत रोगी मौसम जनित बीमारियों के आ रहे हैं। हाॅस्पिटल ब्लॉक के कक्ष संख्या सात व 13 में चर्म रोग विभाग की ओपीडी में मरीजों की भीड़ बढ़ गई है। सोमवार को दोनों कक्षों में करीब 150 के मरीज इलाज कराने पहुंचे। इनमें से 30 प्रतिशत रोगी फंगल इंफेक्शन के रहे।
चर्म रोग विशेषज्ञ डॉ. अजीत पाल ने मरीजों का उपचार किया। देसही देवरिया से एक मरीज इलाज कराने पहुंचा। इसे डॉक्टर ने फंगल इंफेक्शन बताया। उन्होंने मरीज को शरीर को सूखा रखने की सलाह दी।
कुछ दवाइयां लिखकर औषधि काउंटर से लेने को कहा। डॉ. पाल ने बताया कि बारिश की वजह से दाद-खाज, खुजली के मरीज बढ़ गए हैं।
उन्होंने मरीजों को भीगने से बचने की सलाह दी। साथ ही, धूप में शरीर को ढककर बाहर निकलने की सलाह दी। उन्होंने बताया कि इस समय मौसम में अक्सर लोगों को फंगल इंफेक्शन हो जाता है, इसलिए शरीर को गीला नहीं रहने दें।