फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   The cable on the electric pole started burning, causing panic.

Deoria News: बिजली पोल पर धू-धू कर जलने लगा केबल, अफरा-तफरी

Sat, 25 Apr 2026 12:09 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 25 Apr 2026 12:09 AM IST
विज्ञापन
The cable on the electric pole started burning, causing panic.
बरहज। नगर के पटेल नगर स्थित जहाज घाट के निकट विद्युत पोल पर लगा केबल अचानक धू-धू कर जलने लगा। जिससे मोहल्ले में अफरातफरी मच गई। लोगों ने विद्युत निगम कार्यालय को इसकी सूचना देकर आपूर्ति बंद कराया। तब जाकर लोगों ने राहत महसूस किया।
विज्ञापन

तहसील फीडर से नगर को आपूर्ति दी जाती है। जबकि अन्य व्यवस्थायें जयनगर स्थित उपकेंद्र कार्यालय से की जाती हैं। वार्ड के कुछ लोगों का कहना है कि पटेल नगर के जहाज घाट स्थित खंभों पर तारों का मकड़जाल लगा हुआ है। पोल पर लगा केबल अचानक धू-धू कर जलने लगा। तार से आग की लपट देख लोग सकते में आ गये। मोहल्ले में कुछ देर के लिए अफरातफरी का माहौल हो गया। मोहल्ले के कुछ लोगों ने डीएम देवरिया सहित अन्य अधिकारियों और नेताओं को टैग कर शिकायत किया है। लोगों ने यह भी कहा है कि सूचना के बाद भी विभाग का कोई जिम्मेदार मोके पर पहुंचना मुनासिब नहीं समझा है। संयोग रहा कि बड़ी दुर्घटना होते-होते बच गई। एक्सईएन अरविंद सिंह गौतम ने बताया कि सूचना पर सप्लाई बंद करा दिया गया। जबकि कर्मियों को भेजा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed