फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   The bridge built on Kervania Ghat will soon be full of vehicles

Deoria News: केरवनिया घाट पर बना पुल जल्द फर्राटा भरेंगे वाहन

Thu, 25 Dec 2025 11:49 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Thu, 25 Dec 2025 11:49 PM IST
विज्ञापन
The bridge built on Kervania Ghat will soon be full of vehicles
भटनी। क्षेत्र के केरवनिया घाट पर खनुआ नदी के ऊपर बन रहा नया टू लेन पुल तैयार हो गया है। पुल के दोनों तरफ सड़क निर्माण का कार्य अंतिम चरण में है।
विज्ञापन

सेतु निगम की ओर से एप्रोच रोड के लिए मिट्टी गिराने के साथ ही नदी के कटान को रोकने के उद्देश्य से बोल्डर डाले जा रहे हैं। दोनों तरफ सड़क का कार्य पूरा होते ही इस पुल से आवागमन शुरू हो जाएगा। भटनी के केरवनिया घाट पर स्थित पुराना पुल काफी समय से जर्जर अवस्था में था। इससे आए दिन हादसे की आशंका बनी रहती थी, जिसको लेकर स्थानीय लोगों ने कई बार नया पुल बनाए जाने की मांग उठाई थी। रायपुरा के राजन राय के नेतृत्व में युवाओं ने करीब छह महीने तक इसको लेकर लगातार अभियान चलाया था। क्षेत्रीय लोगों की समस्या को देखते हुए भाटपाररानी के विधायक सभा कुंवर कुशवाहा के प्रयास से इस स्थान पर नए पुल के निर्माण को मंजूरी मिली। करीब 17.64 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित इस टू लेन पुल के बन जाने से क्षेत्र के लोगों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। पुल चालू होने के बाद भटनी, खामपार सहित आसपास के गांवों का आवागमन सुगम होग। साथ ही भटनी क्षेत्र से बिहार प्रांत के गोपालगंज जिले को जाने वाले लोगों को भी सहूलियत मिलेगी।

पुल निर्माण की जानकारी पर राजन राय, अभिमन्यु यादव, प्रवीण राय, प्रमोद तिवारी आदि ने खुशी जताई। सेतु निगम के सहायक अभियंता विवेक नायक ने बताया कि एप्रोच रोड का कार्य पूरा होते ही पुल को यातायात के लिए खोल दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed