{"_id":"68effcbfdbae5abf340f347a","slug":"the-body-of-an-elderly-man-was-found-under-suspicious-circumstances-deoria-news-c-208-1-sgkp1013-165764-2025-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: संदिग्ध हाल में मिला वृद्ध का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: संदिग्ध हाल में मिला वृद्ध का शव
Thu, 16 Oct 2025 01:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Thu, 16 Oct 2025 01:27 AM IST
विज्ञापन
भलुअनी। क्षेत्र के बारा मुकुंद प्राथमिक विद्यालय के निकट बुधवार को सड़क के किनारे एक वृद्ध का संदिग्ध हाल में शव मिला। जानकारी होने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। मृतक के पास से मिले आधार कार्ड से उनकी पहचान बड़हलगंज थाना क्षेत्र के बैरियां खास गांव निवासी जयकरन दास के रुप में हुई। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया।
बारा मुकुंद प्राथमिक विद्यालय के निकट सड़क के किनारे एक वृद्ध का शव मिला। जिसे देख लोगों ने शोर मचाया। जिसे सुनकर आसपास के लोग भी जुट गए। किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दिया। वृद्ध सफेद रंग की धोती हुए थे। जबकि गले में झोला पड़ा हुआ था। पास में एक साइकिल, जेब में आधार कार्ड और मोबाइल मिला है। थानाध्यक्ष प्रदीप पांडेय ने बताया कि परिवारवालों को सूचना देते हुए शव को अंत्यपरीक्षण के लिए भेजा गया है। संवाद