फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   The body of an elderly man was found in a water-filled pit in the garden.

Deoria News: बगीचे में पानी से भरे गड्ढे में मिला बुजुर्ग का शव

Mon, 24 Nov 2025 11:51 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Mon, 24 Nov 2025 11:51 PM IST
विज्ञापन
The body of an elderly man was found in a water-filled pit in the garden.
भलुअनी/सोनाड़ी। मगहरा क्षेत्र के मरकड़ा चौराहा स्थित साधन सहकारी समिति के निकट बगीचे में पानी भरे गड्ढे में सोमवार की सुबह एक वृद्ध का शव मिला। भलुअनी पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। शव मानू बरवां गांव निवासी सुरेमन कन्नौजिया (60) का था। लोगों ने बताया कि चेहरे पर चोट के निशान थे। सुरेमन की मौत की जानकारी होने पर घर के लोग बगीचे में पहुंचे। मौके पर अगल-बगल के गांवों के लोगों की भीड़ जमा हो गई। पत्नी रह-रहकर बेहोश हो जा रही थी। वहीं पुत्री ज्योति और पुत्र दीपक का रो-रोकर बुरा हाल था। सुरेमन कपड़ा प्रेस करके परिवार का खर्च चलाते थे।
विज्ञापन

वह पुत्री ज्योति की शादी के लिए परेशान थे। पुत्री की डोली उठने से पहले ही सुरेमन की अर्थी उठ गई। सीओ बरहज राजेश चतुर्वेदी ने बताया कि शव मिलने की सूचना पर पुलिस गई थी। मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed