फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   The body of a youth named Rahul has been found in Lar police station area of Deoria, murder is suspected

Deoria News: युवक का शव मिला, चेहरे पर बदन पर मिले गंभीर चोट के निशान- हत्या की आशंका; पुलिस ने शुरू की जांच

Sat, 27 Jul 2024 10:45 AM IST
रोहित सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, लार
संवाद न्यूज एजेंसी, लार Published by: रोहित सिंह Updated Sat, 27 Jul 2024 10:45 AM IST
विज्ञापन
The body of a youth named Rahul has been found in Lar police station area of Deoria, murder is suspected
मृतक राहुल( फाइल फोटो) - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

देवरिया के लार थाना क्षेत्र के बरडीहा दलपत गांव के पास घीरउर बीर बाबा स्थान के पास शनिवार की सुबह युवक का शव मिला। उसकी पहचान भुडसरी गांव के राहुल( 26) के रूप में हुई। राहुल के चेहरे व बदन पर गंभीर चोट के निशान थे।

विज्ञापन


लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई। शव को देखकर लोगों ने हत्या की आशंका जताई है। परिजनों के परिजनों के अनुसार शुक्रवार की सुबह पेट्रोल पंप पर जाने की बात कह कर राहुल घर से निकला था।
विज्ञापन


देर रात तक घर नहीं पहुंचा। शनिवार की सुबह टहलने निकले लोगों ने उसका शव बरडीहा दलपत गांव के पास देखा। उसके चेहरे व बदन पर चोट के निशान थे। सूचना पर पहुंची पुलिस घटना की जांच में जुट गई। राहुल का शव मिलने की जानकारी होते ही परिजनों में चीखपुकार मच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजन हत्या कर शव फेंकने का आरोप लगा रहे हैं। सीओ दीपक शुक्ल ने बताया कि युवक का शव मिला है। पीएम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ स्पष्ट हो सकेगा। पुलिस अपने अनुसार जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed