फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   The body of a newly married woman was found hanging from a noose

Deoria News: नवविवाहिता का शव फंदे से लटका मिला

Mon, 07 Jul 2025 12:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Mon, 07 Jul 2025 12:00 AM IST
विज्ञापन
The body of a newly married woman was found hanging from a noose
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रुद्रपुर। आजाद नगर वार्ड में रविवार की दोपहर करीब 12 बजे नवविवाहिता 22 वर्षीय सकीना का शव संदिग्ध हालात में कमरे में फंदे से लटका मिला। 16 दिन पहले उसकी शादी हुई थी।
परिवार के लोग फंदे से उतार कर उसे सीएचसी ले गए। डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। विवाहिता के पिता अनवर अली ने बेटी का दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाया है। उसके गले पर रस्सी का निशान साफ दिख रहा था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई की।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, आजाद नगर के रहने वाले इलियास के 24 वर्षीय बेटे अजीज की शादी कुशीनगर जिले के देवरार पिपरा गांव निवासी अनवर अली की बेटी सकीना से 21 जून को हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शादी के 16 दिन ही बीते थे कि रविवार की दोपहर संदिग्ध हालात में सकीना की मौत हो गई। उसका शव कमरे में फंदे से लटक रहा था। डॉक्टर के अनुसार, उसके गले पर रस्सी का निशान था। अस्पताल आने के पहले ही उसकी मौत हो चुकी थी।
घटना की सूचना पर सीओ हरिराम यादव, कोतवाल विनोद कुमार सिंह और नायब तहसीलदार अनिल तिवारी अस्पताल पहुंच गए। उन्होंने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सकीना के पिता अनवर अली ने उसके ससुराल वाले पर दहेज की लालच में हत्या करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि बेटी को दामाद और उसके घर वाले दहेज के लिए ताना मारते थे। कुछ दिन पहले उसने फोन कर वापस बुलाने की बात कही थी।

उसने पति, सास और दो ननदों पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया था। सीओ हरिराम ने बताया कि विवाहिता की मौत के कारणों की जांच चल रही है। उसके मायके वालों की तहरीर पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed