फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   The body of a middle-aged man missing for two weeks was found in a drain some distance from his house

Deoria News: दो सप्ताह से लापता अधेड़ का शव घर से कुछ दूर नाले में मिला

Wed, 27 Aug 2025 12:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Wed, 27 Aug 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
The body of a middle-aged man missing for two weeks was found in a drain some distance from his house
बरियारपुर। क्षेत्र के पनसरही गांव में मंगलवार की सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब ग्रामीणों ने दोरांची नाले में एक अधेड़ का शव देखा। देखते ही देखते मौके पर भीड़ जुट गई और पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। शव की पहचान पनसरही चकरवाधूस निवासी 56 वर्षीय लल्लन गोंड के रूप में हुई। परिजनों ने बताया कि लल्लन करीब दो सप्ताह पहले अचानक घर से लापता हो गए थे। काफी खोजबीन के बावजूद जब उनका कोई पता नहीं चला तो पुत्र मनीष गोंड ने बरियारपुर थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। ग्रामीणों के अनुसार, लल्लन का शव उनके घर से महज पांच सौ मीटर की दूरी पर नाले में पड़ा मिला। शव देखते ही परिजनों में कोहराम मच गया। लल्लन के तीन पुत्र अजय, राम इकबाल और मनीष हैं। राम इकबाल की मौत दो साल पहले बीमारी से हो गई थी। अब पिता के शव की खबर मिलते ही दो बेटों व परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। पत्नी सुभावती देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed