फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   The Agriculture Minister stopped to see the mustard crop and got his photo taken.

Deoria News: सरसों की फसल देख रुके कृषि मंत्री, खिंचवाई फोटो

Tue, 17 Feb 2026 12:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Tue, 17 Feb 2026 12:04 AM IST
विज्ञापन
The Agriculture Minister stopped to see the mustard crop and got his photo taken.
तरकुलवा ब्लॉक के ग्राम पंचायत मुसहरी में एक सरसों के खेत में पहुंच लहलहाती फसल का मुआयना करते क
तरकुलवा। पथरदेवा विधानसभा क्षेत्र के मुसहरी गांव में रविवार को एक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही का काफिला रास्ते में एक खेत में सरसों की लहलहाती फसल देखकर अचानक रुक गया। मंत्री ने खेत में जाकर फसल का मुआयना किया और किसान को फोन कर मेहनत की तारीफ की। इसके बाद कृषि मंत्री ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार की नीतियों के कारण किसानों की आमदनी दोगुनी हो रही है।
विज्ञापन

कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही रविवार को ग्राम पंचायत मुसहरी में प्रस्तावित अंत्येष्टि स्थल के लिए भूमि पूजन कार्यक्रम में जा रहे थे। अचानक उनकी नजर सड़क के किनारे एक खेत पर पड़ी, जिसमें सरसों की फसल लहलहा रही थी। यह देखकर अचानक अपनी गाड़ी रोककर वे खेत में जा पहुंचे। सरसों की बालियों को देखने के बाद किसान के बारे में पूछा।
विज्ञापन

साथ के लोगों ने बताया कि खेत पूर्व जिला पंचायत सदस्य कौशल किशोर सिंह का है। उन्होंने दूरभाष पर किसान कौशल किशोर सिंह को बधाई दी। साथ ही उन्होंने क्षेत्र के अन्य किसानों को इससे सीख लेकर उन्नत तकनीक के साथ जैविक खेती के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कृषि मंत्री ने सरसों के खेत में खड़े होकर तस्वीर खिंचवाई और उसे सोशल मीडिया पर पोस्ट कर लिखा कि सरसों की लहलहाती फसल देख खुद को रोक नहीं पाया। सरकार द्वारा उपलब्ध योजनाओं का लाभ उठाकर प्रत्येक किसान अपना उत्पादन बढ़ा कर दोगुनी आय प्राप्त कर सकता है।

इस दौरान कृषि मंत्री के साथ भाजपा मंडल अध्यक्ष दुष्यंत राव, ब्लॉक प्रमुख राम आशीष गुप्ता, प्रधान रणजीत सिंह, प्रधान मुकेश गुप्ता, रामाश्रय गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed