{"_id":"6a9b172842ceadce3d0dacca","slug":"the-agitation-will-continue-till-the-old-pension-is-restored-deoria-news-c-208-1-deo1049-190930-2026-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: पुरानी पेंशन बहाली तक जारी रहेगा आंदोलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: पुरानी पेंशन बहाली तक जारी रहेगा आंदोलन
Sat, 05 Sep 2026 12:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sat, 05 Sep 2026 12:38 AM IST
विज्ञापन
देवरिया। अटेवा पेंशन बचाओ मंच देवरिया की बैठक संघ में हुई। इसमें विजय कुमार बंधु के पत्र के अवलोकन में शशि भूषण कुशवाहा को अटेवा पेंशन बचाओ मंच का जिलाध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर खुशी जताई गई। पदाधिकारियों और सदस्यों ने फूल-माला पहनाकर उनका स्वागत किया।
बैठक में संगठन का विस्तार करते हुए उर्मिला गुप्ता को जिला संयोजिका महिला प्रकोष्ठ और रेनू गुप्ता को जिला सहसंयोजिका महिला प्रकोष्ठ के पद पर मनोनीत किया गया। जिलाध्यक्ष शशि भूषण कुशवाहा ने कहा कि जब तक सभी कर्मचारियों और अधिकारियों की पुरानी पेंशन बहाल नहीं हो जाती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। बैठक में मंडलीय मंत्री मदन पटेल ने 25 सितंबर को लखनऊ में होने वाले पुरानी पेंशन के आंदोलन को सफल बनाने का आह्वान किया। इस दौरान देवेंद्र सिंह, संदीप यादव, जितेंद्र यादव, कमलेश गोड़, उर्मिला गुप्ता, रेनू गुप्ता, पारसनाथ विश्वकर्मा, अखिलेश कुशवाहा आदि रहे।