{"_id":"68d8411a3e35dbac2d08daf2","slug":"the-administration-is-active-regarding-the-chief-ministers-potential-program-deoria-news-c-208-1-sgkp1012-164280-2025-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: मुख्यमंत्री के संभावित कार्यक्रम को लेकर प्रशासन सक्रिय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: मुख्यमंत्री के संभावित कार्यक्रम को लेकर प्रशासन सक्रिय
Sun, 28 Sep 2025 07:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sun, 28 Sep 2025 07:13 AM IST
विज्ञापन
सीएम के संभावित कार्यक्रम को लेकर कन्हौली गांव में कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण करते एसडीएम के सा
संवाद न्यूज एजेंसी
रुद्रपुर। श्रीनेत ग्लोबल स्कूल कन्हौली में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संभावित कार्यक्रम को लेकर शनिवार को तहसील के प्रशासनिक अमले ने कन्हौली ग्राम का दौरा किया।
यहां अक्तूबर के प्रथम सप्ताह में सीएम देश के पहले ग्रामीण तीरंदाजी अकादमी का उद्घाटन करने आ सकते है। रुद्रपुर के कन्हौली गांव में द्रोणाचार्य व अर्जुन अवॉर्डी पूर्व ओलंपियन संजीव सिंह भारत का पहला ग्रामीण आर्चरी अकादमी चला रहे हैं। वह सितंबर में मुख्यमंत्री से मिलकर अकादमी का उद्घाटन करने का अनुरोध किए थे। उनके अनुरोध पर सीएम ऑफिस से जिला प्रशासन को कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर रिपोर्ट मांगी गई है।
मुख्यमंत्री के संभावित कार्यक्रम के मद्देनजर एसडीएम हरिशंकर लाल, बीडीओ एजाज अहमद, कोतवाल अनिल कुमार ने श्रीनेत ग्लोबल स्कूल एवं आर्चरी अकादमी के प्रांगण, हेलीपैड स्थल, स्कूल तक पहुंच मार्ग व सेफ हाउस की व्यवस्था का स्थान देखे। उन्होंने इंटर कॉलेज कन्हौली के खेल का मैदान व विद्यालय के समीप के मैदान का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
उप जिलाधिकारी ने मौके पर उपस्थित अधिकारियों को व्यवस्था की दृष्टिगत दिशा निर्देश दिया। उन्होंने व्यवस्था को चाक चौबंद करने के लिए हर संभव प्रयास करने को कहा। उन्होंने विद्यालय की प्रिंसिपल डॉ. मधु सिंह व आर्चरी अकादमी के फाउंडर संजीव कुमार सिंह से कार्यक्रम के विषय में विस्तार से चर्चा की।
एसडीएम ने कहा कि सीएम के संभावित कार्यक्रम को देखते हुए स्थलीय निरीक्षण किया गया। इस अवसर पर संकट मोचन चतुर्वेदी, पंकज कुमार, अखिलेश्वर सिंह, अनिल सिंह, सुभाष चौधरी, आलेख त्रिपाठी, अमित सिंह आदि मौजूद रहें।च