{"_id":"619a8d9c711cca0e6d000b82","slug":"thana-deoria-news-gkp417162364","type":"story","status":"publish","title_hn":"तहरीर के बाद भी बनकटा थाने में नहीं हो रही सुनवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तहरीर के बाद भी बनकटा थाने में नहीं हो रही सुनवाई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तहरीर के बाद भी बनकटा थाने में नहीं हो रही सुनवाई
पीड़ितों ने लगाया आरोप, सीओ बोले- शिकायत है पीड़ित उनसे मिलें
संवाद न्यूज एजेंसी
सोहनपुर। बनकटा थाना क्षेत्र में कुछ घटनाओं में पुलिस तहरीर देने के बाद भी संज्ञान में नहीं ले रही है। ऐसा आरोप थाने आए फरियादियों ने लगाया है।
दृगपुरा निवासी अनिल जायसवाल ने कहा है कि अकटही बाजार में 19 नवंबर की रात वह चाचा के यहां तिलक समारोह में शामिल होने गए थे। बाजार के ही कुछ मनबढ़ों ने मोबाइल छिन लिया। इसकी थाने पर तहरीर दी गई। इसके बाद भी कार्रवाई नहीं हुई। छेदी प्रसाद निवासी जैतपुरा ने बताया कि मंगलवार के दिन अकटही बाजार में कुछ युवक उनको मारपीट कर रुपये छिन लिया और अपशब्द कहे। तहरीर के बाद भी कार्रवाई नहीं हुई। थानाध्यक्ष बनकटा से बात करने का प्रयास किया गया तो मोबाइल स्विच ऑफ मिला। वहीं सीओ पंचम लाल ने बताया कि फरियादियों की बातों को थाने पर गंभीरता से सुना जाता है। अगर किसी पीड़ित की शिकायत है तो उनसे मिल सकता है।