{"_id":"6a1f1c207df78f9f3c06c360","slug":"tgt-exam-will-start-from-today-at-11-centers-deoria-news-c-208-1-deo1009-183541-2026-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: 11 केंद्रों पर आज से शुरू होगी टीजीटी परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: 11 केंद्रों पर आज से शुरू होगी टीजीटी परीक्षा
Tue, 02 Jun 2026 11:38 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Tue, 02 Jun 2026 11:38 PM IST
विज्ञापन
देवरिया। प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक परीक्षा बुधवार और बृहस्पतिवार को जिले के 11 परीक्षा केंद्रों पर होगी। परीक्षा प्रत्येक दिन दो-दो पालियों में होगी। इसकी तैयारी पूरी कर ली गई है।
टीजीटी प्रवेश परीक्षा में प्रत्येक केंद्र पर केंद्र व्यवस्थापक के अलावा स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। प्रथम पाली की परीक्षा सुबह 9:30 से 11:30 बजे तक और द्वितीय पाली की परीक्षा दोपहर 2:30 बजे से 4:30 बजे तक आयोजित की जाएगी। प्रत्येक पाली में परीक्षार्थियों की संख्या अलग-अलग होगी।
तीन जून को प्रथम पाली में 2380 और द्वितीय पाली में 3044 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे। चार जून को प्रथम पाली में 4227 और द्वितीय पाली में 2859 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे।