फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Testing of dishes from train kitchens and station vendors

Deoria News: ट्रेनों के रसोईयान व स्टेशन के वेंडरों के पकवानों की जांच

Mon, 25 Sep 2023 11:51 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 25 Sep 2023 11:51 PM IST
विज्ञापन
Testing of dishes from train kitchens and station vendors
भटनी। रेलवे के खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने स्थानीय रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। उन्होंने ट्रेनों के रसोईयान व रेलवे स्टेशन पर तैनात वेंडरों के पकवानों की जांच की। कमी मिलने पर कड़ी चेतावनी दी और सुधार करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

पूर्वोत्तर रेलवे के खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुबोध कुमार रविवार को मौर्य एक्सप्रेस से भटनी रेलवे स्टेशन पहुंचे। वह मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक के साथ रेलवे स्टेशन के सभी खाद्य प्रतिष्ठानों और रनिंग रूम के भोजनालय की जांच की। इसके बाद लिच्छवी एक्सप्रेस के रसोईयान को देखा। उन्होंने खाद्य सुरक्षा के गुणवत्ता सुनिश्चित रखने के लिए नमूना भी एकत्र कराया। मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक अमित कुमार मिश्र ने बताया कि स्वच्छता पखवारा के तहत रेल यात्रियों को दिए जा रहे आहार व पानी की जांच की गई है। इसमें मुख्य रूप से खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता, कैंटीनों की साफ-सफाई, वेंडरों के चिकित्सा प्रमाण पत्र, फूड साइलेंस, कूड़ा निस्तारण आदि की जांच की गई है। इस दौरान स्टेशन अधीक्षक समेत विभिन्न रेल कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed