{"_id":"625f92bb86282a2fc22180c4","slug":"ten-injured-after-school-temps-full-of-children-overturned-in-deoria","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवरिया में हादसा: बच्चों से भरी स्कूल की टैंपों पलटी, दस घायल, आठ की हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवरिया में हादसा: बच्चों से भरी स्कूल की टैंपों पलटी, दस घायल, आठ की हालत गंभीर
Wed, 20 Apr 2022 04:56 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया।
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 20 Apr 2022 04:56 PM IST
सार
देवरिया जिले में एक बच्चों से भरी टैंपों सड़क से नीचे पलट गई। जिसमें सवार दस बच्चे घायल हो गए। इनमें से आठ बच्चों की हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन
देवरिया में सड़क हादसा।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
देवरिया जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना हो गई है। यहां रुद्रपुर-नरायनपुर मार्ग पर अवस्थी चौराहे के समीप बच्चों से भरा स्कूल का टैंपो बुधवार की सुबह सड़क से करीब दस फिट नीचे पलट गया। हादसे में चालक समेत दस विद्यार्थी घायल हो गए। आठ बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। टैंपो में बच्चे ठूंसकर बैठाए गए थे।
विज्ञापन
बुधवार की सुबह नगर के बभवली पड़ाव स्थित सेंट थामस स्कूल का टैंपो बच्चों को लेने के लिए एकौना गया। महदहा गांव निवासी बिहारी यादव उसे चला रहा था। एकौना से बच्चों को लेकर टैंपो अवस्थी चौराहा और सेमरौना के बीच पहुंचा था कि उसका संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क के किनारे खेत में जा गिरा। बच्चों की चीख सुनकर लोग दौड़ पड़े। टैंपो में सवार एकौना गांव के आयुष (4) पुत्र धन्नंजय, अंशिका (5) पुत्री नरसिंह, राज यादव (8) पुत्र रणधीर, प्रियला यादव (9) पुत्र सदानंद, युवराज (8) पुत्र धनंजय, सत्यम (10) पुत्र विद्या निवास, विजय लक्ष्मी (9) पुत्री जन्मेजय, सायना (9) पुत्री अशरफ और चालक बिहारी यादव घायल हो गए।
विज्ञापन
बच्चों को घायल देख लोगों ने एंबुलेंस बुलाई। एंबुलेंस से बच्चों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद आयुष, अंशिका, राज, प्रियला, युवराज, विजय लक्ष्मी, सायना को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। बच्चों के घायल होने की सूचना पर स्कूल में ताला बंद हो गया। प्रबंधक का भी पता नहीं चला।
विज्ञापन
बिना मान्यता के चल रहा था स्कूल
सेंट थामस स्कूल नगर के बभवली चौराहे के निकट पड़ाव पर बिना मान्यता के संचालित है। बेसिक शिक्षा विभाग से स्कूल को मान्यता नहीं मिली है। इसके पूर्व यह स्कूल मस्जिद वार्ड में चलता था। बच्चों के घायल होने की खबर पर खंड शिक्षा अधिकारी जया राय ने घटनास्थल और स्कूल की जांच की। स्कूल पर ताला लगा मिला। बीईओ ने कहा कि स्कूल संचालक पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी। संवाद