फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   temples ready for shivratri

Deoria News: शिवालयों में आज उमड़ेगा आस्था का सैलाब

Thu, 07 Mar 2024 11:55 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Thu, 07 Mar 2024 11:55 PM IST
विज्ञापन
temples ready for shivratri
...फोटो समाचार
विज्ञापन

दुग्धेश्वरनाथ मंदिर में लगेगा मेला, आकर्षण का केंद्र होगा मौत का कुआं
छनने लगी सीवान की जलेबी, बच्चे लेंगे चरखी और झूले का मजा

संवाद न्यूज एजेंसी

देवरिया/रुद्रपुर। जिले के शिवालयों में शुक्रवार को महाशिवरात्रि पर्व भक्तिमय माहौल में धूमधाम से मनाया जाएगा। इसे लेकर बृहस्पतिवार को तैयारियां चलती रहीं। शहर के सोमनाथ मंदिर, पुलिस लाइंस के शिवालय, मझौलीराज के दीर्घेश्वरनाथ मंदिर, महेन के महेंद्रानाथ मंदिर, रुद्रपुर में पौराणिक महत्व के दुग्धेश्वरनाथ मंदिर पर महाशिवरात्रि के एक दिन पहले से ही भक्तों की भीड़ जुटनी प्रारंभ हो गई।
रुद्रपुर में अपने घर की चौखट से लेटते हुए परिक्रमा करते भक्त मंदिर पहुंच रहे हैं। बृहस्पतिवार को ही आठ किलोमीटर दूर कोइलगढ़हा से युवक लेटते हुए मंदिर की ओर बढ़ रहे थे। दुग्धेश्वरनाथ मंदिर पर शिवरात्रि से शुरू तेरस का मेला लग गया है। मेले में बच्चों के मनोरंजन का साधन और मिठाई की दुकानें सज गई हैं। इस बार मेले में मौत का कुआं आकर्षण का केंद्र बना है।
विज्ञापन

वहीं, बड़े झूले और चरखी पर झूलकर लोग मजा ले सकते हैं। मेले में इस बार बिहार प्रांत के सीवान की जलेबी की चर्चा जोरों पर है। शिवरात्रि के एक दिन पहले से ही जलेबी छनने लगी है। 15 दिन तक चलने वाले मेले में भरुआ मरचा से लेकर सौन्दर्य प्रसाधन की दुकानें लगाई गई हैं। सीवान के जय प्रकाश, मुकेश और रंजीत ने बताया कि मेले में सीवान की जलेबी खूब बिकती है। इस बार इन लोगों ने जलेबी की दस दुकानें लगाई हैं। बच्चे छत्ते वाली रंगीन जलेबी को खूब पसंद करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेले में गिरजा सरोवर के पास बड़ा झूला लगाया गया है। चौरीचौरा के संतोष पिछले 27 साल से दुग्धेश्वरनाथ मंदिर परिसर में शिवरात्रि में झूला लगा रहे हैं। उन्होंने झूले के साथ बच्चों की रेलगाड़ी और काठ घोड़े की चरखी भी लगाई है। इस बार शुक्रवार को महाशिवरात्रि का पर्व होने से श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ने की संभावना है।

डीएम और एसपी ने लिया सुरक्षा का जायजा
फोटो समाचार
रुद्रपुर। महाशिवरात्रि के पर्व के मद्देनजर डीएम अखंड प्रताप सिंह और एसपी संकल्प शर्मा ने बृहस्पतिवार को दुग्धेश्वरनाथ मंदिर का जायजा लिया। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था और बैरिकेडिंग की हकीकत जानी। डीएम ने दर्शनार्थियों के प्रवेश द्वार और निकास की व्यवस्था देखी। उन्होंने मेला क्षेत्र में वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाने के निर्देश दिए। शुक्रवार को दिन भर गौरीबाजार से रुद्रपुर और देवरिया से आने वाली गाडि़यों का मार्ग परिवर्तित किया गया है। निरीक्षण के दौरान एसडीएम रत्नेश तिवारी, सीओ अंशुमन श्रीवास्तव, ईओ नितेश गौरव, एनटी अनिल तिवारी, शिवेंद्र कौंडिल्य मौजूद रहे।

शिव योग में होंगे दुग्धेश्वरनाथ के दर्शन

रुद्रपुर। इस बार महाशिवरात्रि के पर्व विशेष शिवयोग में मनाया जाएगा। जोतिषाचार्य पं. अनूप शुक्ला के अनुसार यह दुर्लभ योग है। यह योग अद्भुत उर्जा प्रदान करने वाला, ऋण को नष्ट कर संपत्ति प्रदान करने वाला है। शिवरात्रि के निशीथ काल में सिद्ध योग सभी भक्तों की मनोकामना पूर्ण करने वाला होगा। ऐसा चर्तुग्रही योग काफी दिनों बाद बना है। इस योग में पूरी रात शिव की आराधना करने वालों का कल्याण होगा।



शिवमंदिरों में तैयारियां पूरीं

तरकुलवा क्षेत्र में शिव मंदिरों में तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं। शिव मंदिरों को बिजली के झालरों से सजाया गया है। कई शिव मंदिरों की सजावट फूल के मालाओं से भी हुई है। सजावट के लिए वाराणसी से फूल मंगाए गए हैं। शिवरात्रि पर तरकुलवा व पथरदेवा विकास खंड के शिवमंदिर पथरदेवा, गङ्गाधरा बाबा शिव मंदिर बसंतपुर धूसी, झारखण्डी बाबा शिव मंदिर जमुनी, कंचनपुर शिवमंदिर के साथ कनकपुरा, महुआपाटन, मठिया महावल कुटी टोला, सोहनरिया शिवमंदिर, हरैया, खरहरिया टोला, सरैनी, नरायनपुर, बंजरिया बाजार, भिसवा कुटी, द्वारिका, वृंदावन आदि शिवमंदिरों पर विशेष सजावट की गई है। पुलिस प्रशासन ने मंदिरों पर फोर्स की तैनाती की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed