{"_id":"69138aea80e96b120d02c88a","slug":"tehsil-bar-association-elections-direct-fight-for-the-post-of-president-and-vice-president-deoria-news-c-208-1-sgkp1007-167694-2025-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: तहसील बार एसोसिएशन चुनाव में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद पर सीधी लड़ाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: तहसील बार एसोसिएशन चुनाव में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद पर सीधी लड़ाई
Wed, 12 Nov 2025 12:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Wed, 12 Nov 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
रुद्रपुर। तहसील बार एसोसिएशन के चुनाव में पर्चा वापसी और नामांकन पत्रों की जांच के बाद कुल छह प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। इसमें अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद पर सिर्फ दो-दो लोगों के पर्चा भरने से लड़ाई आमने-सामने होगी। वहीं महामंत्री पद पर सिर्फ एक पर्चा होने से उनका निर्विरोध चुना जाना तय है।
एल्डर्स कमेटी के अध्यक्ष ओमप्रकाश मणि त्रिपाठी ने मंगलवार को जांच के बाद प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी। उन्होंने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए तीन लोगों ने नामांकन किया था, जिसमें ब्रजबिहारी पांडेय ने अपना नामांकन पत्र वापस ले लिया। अब अध्यक्ष पद के लिए आनंद कुमार सिंह और सत्यानंद पांडेय के बीच मुकाबला होगा।
महामंत्री के लिए एकमात्र प्रत्याशी विनोद कुमार पाठक ने पर्चा दाखिल किया है। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए बीके सिंह और रामेश्वर मणि त्रिपाठी ने नामांकन किया है, जबकि कनिष्ठ उपाध्यक्ष के लिए सत्यपाल यादव और पंकज कुमार शुक्ला ने पर्चा भरा है।
विज्ञापन
कनिष्ठ मंत्री कृष्णमूर्ति मणि त्रिपाठी और कोषाध्यक्ष के लिए शशि भूषण मिश्रा ने नामांकन किया है। अधिवक्ता संघ के चुनाव में 14 नवंबर को 10 बजे से दो बजे तक मतदान और उसी दिन 2.30 बजे से मतगणना होगी। मतगणना के बाद चुनाव परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे।