फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Teenagers showed enthusiasm in getting anti-coronavirus vaccine

कोरोनारोधी टीका लगवाने में किशोरों ने दिखाया उत्साह

Mon, 03 Jan 2022 11:46 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 03 Jan 2022 11:46 PM IST
विज्ञापन
Teenagers showed enthusiasm in getting anti-coronavirus vaccine
बरहज के भलुअनी में किशोरी को वैक्सीन लगाती स्वास्थ्य कर्मी। - फोटो : DEORIA
कोरोनारोधी टीका लगवाने में किशोरों ने दिखाया उत्साह
विज्ञापन

देवरिया। कोरोना से बचाव के लिए जनपद में किशोरों का टीकाकरण सोमवार को शुरू हो गया। इसके लिए विद्यालयों को भी केंद्र बनाए गए थे। प्रथम दिन जनपद में 8081 किशोरों को टीका लगाया गया। टीका लगवाने में किशोरों ने काफी उत्साह दिखाया। वैक्सीनेशन टीम का विद्यालय के प्रधानाचार्य तथा शिक्षकों ने सहयोग किया। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने केंद्रों का निरीक्षण किया।
जनपद में 15 से 18 वर्ष के 217487 किशोरों के टीकाकरण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। सोमवार को टीकाकरण शुरू हुआ। महाराजा अग्रसेन इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य गोपाल दत्त शुक्ल के निर्देशन में टीकाकरण शुरू हुआ। उन्होंने शिक्षक उमेश यादव, अशोक, संजीव कुमार को वैक्सीनेशन टीम के सहयोग में लगाया। शिक्षक छात्रों का पंजीकरण किए और एएनएम सुमन कुशवाहा व प्रतिभा गौड़ ने टीका लगाया। यहां 235 छात्रों को टीका लगाया गया।
विज्ञापन

वहीं कस्तूबा राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में एएनएम रश्मी वर्मा व मीनाक्षी शाही ने 130 छात्राओं को टीका लगाया। यहां प्रधानाचार्य विमला राय केंद्र पर मौजूद रहीं। टीम के सहयोग में शिक्षिका जरीना बानो और ममता मौजूद थीं। दोपहर में केंद्र का डीसीएए राजेश प्रजापति, डीईओ प्रांशु ने जायजा लिया। विद्यालयों में टीका लगवाने के लिए छात्र-छात्राओं की लंबी कतार लगी थी। टीकाकरण का प्रथम दिन होने के कारण कुछ छात्र आधार कार्ड न होने के कारण वंचित रहे। जिन विद्यालयों में वैक्सीनेशन कार्य शुरू हुआ है। वहां लगातार करीब तीन दिन तक टीका लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बरहज प्रतिनिधि के अनुसार, अभियान के पहले दिन स्वास्थ्य विभाग ने बरहज में 465 ओर भलुअनी में 110 किशोरों को वैक्सीन लगाई। बरहज सीएचसी में चिकित्साधीक्षक डॉ. अजय पाल के देखरेख में 10, महेन पीएचसी के चिकित्सा प्रभारी डॉ. हरेंद्र के नेतृत्व में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, हर्षचंद इंटर कॉलेज, एसके इंटर कॉलेज, भीष्म पितामह देवपार में दो-दो टीमों को लगाया गया था। 15-18 वर्ष के 455 लोगों का टीकाकरण किया गया। दूसरी ओर भलुअनी में पीएचसी प्रभारी डॉ. पीयूष सिंह के देखरेख में 110 लोगों को टीका लगाया गया। इस दौरान डॉ. संदीप शाही, मीना भारती, सुमित्रा यादव, अरुण कुमार सिंह, सुप्रिया सिंह, चंद्रज्योति, रुबी राय, कुमारी सोनी, तारा देवी, कुसुम यादव आदि मौजूद रहीं।
भटनी प्रतिनिधि के अनुसार, कोरोना के बढ़ते मरीजों को देखते स्वास्थ्य टीम ने 15 से 18 वर्ष के किशोरों का टीकाकरण सोमवार को शुरू किया। टीकाकरण कराने पहुंचे किशोरों का टीम ने पहले फूल देकर स्वागत किया, उसके बाद टीकाकरण हुआ। किशोर भी टीकाकरण के प्रति सजग दिखे।
भटनी सीएचसी के अंतर्गत करीब एक दर्जन जगहों पर 15 से 18 वर्ष के लोगों के टीकाकरण के लिए टीम लगाई गई थी। सीएचसी-पीएचसी के अलावा कॉलेजों को टीकाकरण केंद्र बनाया गया था। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. एनपी सिंह ने बताया कि 15 से 18 वर्ष के युवाओं का कोरोनारोधी टीकाकरण सोमवार को शुरू हुआ है। टीकाकरण का लक्ष्य पूरा करने के लिए कॉलेजों को केंद्र बनाया गया था।
भाटपाररानी प्रतिनिधि के अनुसार, विकासखंड के चार केंद्रों पर सात टीमों की ओर से सोमवार को 15 से 18 वर्ष के किशोरों को कोरोना से बचाव की वैक्सीन लगाई गई। चिकित्सा प्रभारी डॉ. मुरारी राय ने बताया कि अभियान में सैकड़ों बच्चों का टीकाकरण हुआ है।
रुद्रपुर प्रतिनिधि के अनुसार, किशोरों में कोरोनारोधी टीकाकरण अभियान के पहले दिन स्वास्थ्य विभाग ने स्कूल और अस्पतालों में कैंप लगा कर वैक्सीन लगाई गई। इस दौरान 408 लोगों को वैक्सीन लगाई गई। सीएचसी में टीका लगवाने के लिए सुबह से ही किशोरों की लाइन लगी रही। स्वास्थ्य विभाग ने सतासी इंटर कॉलेज, डीएन इंटर कॉलेज, हंसनाथ इंटर कॉलेज पांडेय माझा राजधर पर अभियान के तहत टीका लगा। इस अवसर पर सीएचसी अधीक्षक डॉ. दिनेश यादव, एचईओ एलबी चौधरी, स्वास्थ्य पर्यवेक्षक विकास कुमार, वीपीएम सुशील पांडेय, समता, सुनीता यादव, देवेश आदि मौजूद रहे।

सलेमपुर प्रतिनिधि के अनुसार, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर सोमवार को 15 से 18 साल की उम्र के लोगों का टीकाकरण शुरू हो गया। सीएचसी अधीक्षक डॉ. अतुल कुमार ने बताया कि कोविन पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन के अलावा किशोर सीधे टीका केंद्र जाकर रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं और उन्हें तुरंत टीका भी लगाया जाएगा। उन्होंने बताया कि बापू इंटर कॉलेज सलेमपुर, मझौलीराज एवं तिलौली में भी टीकाकरण कराया जा रहा है। 15 से 18 साल की उम्र के बच्चे इस अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। इस मौके पर भाजपा के जिला मंत्री अभिषेक जायसवाल, अजय दुबे वत्स, आशुतोष तिवारी, स्वास्थ्यकर्मी प्रियंका गुप्ता, रागिनी चौहान, अनिता यादव, आनंद चौबे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed