{"_id":"6432fd9a618159997f05ca76","slug":"teenager-who-went-to-bathe-in-the-river-died-due-to-drowning-deoria-news-c-7-1-119160-2023-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: नदी में नहाने गए किशोर की डूबने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: नदी में नहाने गए किशोर की डूबने से मौत
Sun, 09 Apr 2023 11:32 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sun, 09 Apr 2023 11:32 PM IST
विज्ञापन
अहिरौली घाट पर हुआ हादसा, एक साथ डूबने लगे छह किशोर
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर कारखाना। स्थानीय थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार शाम दोस्तों के साथ छोटी गंडक नदी में अहिरौली घाट पर स्नान करने गया छात्र डूब गया। एक साथ आधा दर्जन किशोरों का शोर सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने पांच किशोरों को बचा लिया, लेकिन एक छात्र की डूबने से मौत हो गई।
रामपुर कारखाना क्षेत्र के विशुनपुर उर्फ चकिया गांव निवासी सतीश 14 वर्ष पुत्र छोटेलाल कक्षा सात का छात्र था। वह मदिरा पाली स्थित जूनियर विद्यालय में पढ़ता था। रविवार को छुट्टी होने के चलते वह पांच दोस्तों के साथ अहिरौली घाट छोटी गंडक में स्नान करने पहुंच गया। नहाने के दौरान किशोर बीच धारा में पहुंच गए और डूबने लगे। शोर सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और किशोरों को बाहर निकाला। तब तक सतीश गहरे पानी में चला गया। ग्रामीण उसे बाहर निकाले, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। मौत की जानकारी मिलते ही पिता छोटेलाल, मां शैल देवी, बहन नंदिनी और भाई सूरज दहाड़े मारकर रोने लगे।