{"_id":"68d84ab9c10fb9570d03b521","slug":"teenager-molested-mother-and-daughters-beaten-up-on-complaintteenager-molested-mother-and-daughters-beaten-up-on-complaint-deoria-news-c-7-hsr1010-1085005-2025-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: किशोरी से छेड़खानी, शिकायत पर मां-बेटियों को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: किशोरी से छेड़खानी, शिकायत पर मां-बेटियों को पीटा
विज्ञापन
जगतबेला (गोरखपुर)। चिलुआताल थाना क्षेत्र के एक गांव में शोहदों ने किशोरी से छेड़खानी की। किशोरी की मां जब शोहदों के घर शिकायत लेकर पहुंचीं तो आरोपियों ने उनकी और बेटियों की पिटाई कर दी। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पीड़िता की मां ने बताया कि 25 सितंबर की रात उनकी बेटी बंधे की तरफ जा रही थी। रास्ते में पहले से मौजूद गांव के दो युवकों ने उससे अश्लील हरकत की। घर पहुंची बेटी के आपबीती बताने पर वह दोनों युवकों के घर जाकर उलाहना दी। आरोप है कि इससे नाराज युवकों के परिजनों ने युवकों को डांटने के बजाए उनके ही घर पर लाठी-डंडे लेकर आए और उन्हें और पांच बेटियों की पिटाई कर दी। आरोप है कि मारपीट के दौरान उनका मंगलसूत्र और एक कान की बाली गायब हो गई। चिलुआताल थाना प्रभारी सूरज सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। संवाद