{"_id":"654a7c56327cdf0f410a9e7f","slug":"teenager-dies-after-being-hit-by-a-bike-deoria-news-c-208-1-sgkp1009-12482-2023-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: बाइक की चपेट में आने से किशोर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: बाइक की चपेट में आने से किशोर की मौत
Tue, 07 Nov 2023 11:35 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Tue, 07 Nov 2023 11:35 PM IST
विज्ञापन
महुआडीह थानाक्षेत्र के धनौती रजडीहा गांव का है मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। महुआडीह थानाक्षेत्र के धनौती रजडीहा गांव में शनिवार की शाम बाइक की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल किशोर की मंगलवार की तड़के सुबह इलाज के दौरान मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई की।
महुआडीह थानाक्षेत्र के धनौती रजडीहा गांव के किशन (14) शनिवार की देर शाम को अपनी मां के साथ घर जा रहे थे। गांव के बाहर मंदिर के पास सामने से आ रही एक बाइक की चपेट में किशन आ गए। गंभीर रूप से घायल किशन को स्थानीय लोगों की सहयोग से महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। वहां से डाक्टरों ने गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। मंगलवार की सुबह इलाज के दौरान किशन की मौत हो गई। किशन की मौत से पिता हरिकेश उर्फ छोटेलाल,माता फूला देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। उधर, सूचना पर पहुंची गोरखपुर पुलिस ने मामले में आवश्यक कार्रवाई की।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
विज्ञापन
थाना पर घंटों जमे रहे लोग, नहीं हो सकी सुलह
मंगलवार की सुबह किशन के मौत की जानकारी होते ही गांव में हड़कंप मच गया। इसी बीच जिस बाइक से किशन को ठोकर लगी थी, वह पक्ष सीधा थाना पर पहुंच गया। पीड़ित पक्ष से भी कुछ तथाकथित करीबी लोग थाने पहुंच गए। कुछ पुलिसकर्मियों की सहयोग से मामले में सुलह का प्रयास होने लगा। शोक संतृप्त परिवार को सांत्वना देने की बजाए मामले में तहरीर न डाले जाने और सुलह की बात पर घंटों तक वहां बहस होती रही, लेकिन बात नहीं बनी। इस बात की चर्चा रही कि सांत्वना देने की बजाए अभी सुलह का दौर शुरू हो गया।