{"_id":"5722449c4f1c1bb938a92297","slug":"team-pk-complete-the-pulse-of-the-district-congress","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीम ‘पीके’ ने टटोली जिले के कांग्रेसियों की नब्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीम ‘पीके’ ने टटोली जिले के कांग्रेसियों की नब्ज
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया
Updated Thu, 28 Apr 2016 10:43 PM IST
विज्ञापन
कांग्रेस के चुनावी रणनितिकार पीके की टीम ने कार्यकर्ताओं से जानकारी हासिल की।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस के चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर की टीम बृहस्पतिवार को पदाधिकारियों से मुलाकात की। उनसे विधानसभा 2012 के चुनाव में पार्टी की हार की वजह पूछा। साथ ही जीत हासिल करने वाले दलों के बारे में जानकारी हासिल की। इसके साथ ही जिले और विधानसभा क्षेत्रों की समस्याओं के बारे में ब्योरा दर्ज किया। ब्लॉक अध्यक्ष और फ्रंटल संगठन के अध्यक्षों से 29 अप्रैल को मुलाकात करेगी।
पूर्व विधायक ईश्वर चंद्र्र शुक्ल, प्रदीप पांडेय के साथ पीके की टीम बृहस्पतिवार को दोपहर 12 बजे टाउनहाल स्थित कार्यालय पहुंची। जिलाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह राकेश ने पदाधिकारियों से परिचय कराया। इस टीम में चार लोग शामिल रहे। इसमें दो लोग सवाल पूछ रहे थे, जबकि दो लोग उसे डायरी में दर्ज कर रहे थे।
टीम के लोगों ने जिला और शहर इकाई के उपाध्यक्षों और महासचिवों से विधानसभा 2012 के चुनाव में कांग्रेस की हार और हारने की वजह पूछा। इसके साथ ही विधानसभा क्षेत्रों में कौन जीता किन वजहों से जीता। क्या उनकी जीत के पीछे जातिगत, दलगत अथवा प्रत्याशियों का अपना व्यक्तित्व रहा। इसके बारे में पूरी जानकारी हासिल की। इसके बाद चयनित पदाधिकारियों से जिले में कौन सी समस्या है। जिससे आमजन रोजाना जूझ रहे हैं। इस समस्या को कैसे दूर किया जा सकता है। इसके अलावा अपने दल की अच्छाइयां क्या हैं दूसरे दलों की नीतियों में कौन-कौन सी खामियां है।
विज्ञापन
उधर, टीम में शामिल चार लोग शहर और देहात इलाकों में जायजा लेने निकल गए। ऐसा विधान सभा क्षेत्र के प्रत्याशी पद के दावेदारों के दावे की असलियत परखना बताया जा रहा है। टीम किस क्षेत्र में गई है और क्या जानकारी हासिल कर रही है इसको लेकर विधानसभा के टिकट को लेकर इच्छुक दावेदार बेचैन रहे।